National

Ayodhya News : रामलला के भक्तों के लिए बड़ी खबर! दर्शन का समय बढ़ा, अब सुबह इतने बजे खुलेंगे मंदिर के द्वार…

Ayodhya News : Big news for Ramlala devotees! Darshan time extended, now the temple doors will open at this time in the morning...

उत्तर प्रदेश | Ayodhya News : अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अब मंदिर के कपाट सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे खुलेंगे। मंदिर ट्रस्ट के मीडिया सेंटर ने नए शेड्यूल की जानकारी दी है, जिसमें संशोधित आरती और दर्शन का समय शामिल है। यह बदलाव सोमवार से लागू हो गया है। Ayodhya News

नया दर्शन और आरती शेड्यूल

– सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक भक्त दर्शन कर सकते हैं।
– दोपहर 12 बजे मंदिर बंद रहेगा, क्योंकि इस समय राजभोग आरती होगी।
– दोपहर 1 बजे से शाम 6:50 बजे तक दर्शन फिर से शुरू होंगे।
– शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। Ayodhya News

READ MORE : BREAKING NEWS : दुष्कर्म केस में बीजेपी नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी किया निष्कासित… उनके होटल पर भी चल सकता है बुलडोजर

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासतौर पर त्योहारों के समय श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो जाती है। हालांकि, मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

राम मंदिर निर्माण की प्रगति

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम ट्रस्ट के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के अनुसार, मंदिर का अधिकांश काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। Ayodhya News

READ MORE :  CG BREAKING : धमतरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने कैंप को किया ध्वस्त…सर्चिंग अभियान जारी

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में 20 एकड़ में भव्य उद्यान विकसित किया जाएगा। भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर मूर्तियों की नक्काशी का कार्य मार्च तक पूरा होगा। प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिष्ठा और द्वितीय तल के गर्भगृह में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रामायण संग्रह की स्थापना मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है। Ayodhya News

READ MORE :  BREAKING NEWS : बसपा में हुआ कलेश! मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी से निकाला बाहर, पढ़ें पूरी खबर…

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button