
automobile market : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट ने धाक जमा दी है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY2025) में देश में कुल 43 लाख से अधिक पैसेंजर वाहन (गाड़ियां) बेची गईं, जिनमें 65 प्रतिशत ग्राहक SUV को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। SUV सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता ने अन्य सेगमेंट्स को पीछे छोड़ दिया है। स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स ने इस सेगमेंट को तेजी से ऊपर पहुंचाया है।
automobile market : FY2025 में केवल घरेलू बाजार ही नहीं, निर्यात (Export) में भी बड़ी बढ़त देखने को मिली है। 7.7 लाख यूनिट्स का निर्यात हुआ है, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। सियाम (SIAM) के मुताबिक, यह पिछले साल की तुलना में 15% ज्यादा है। भारत में बने वाहनों की ग्लोबल डिमांड तेजी से बढ़ी है, जिससे निर्यात में यह उछाल आया है।
automobile market : बाइक और स्कूटर की बिक्री में 9% की वृद्धि
automobile market : दोपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। FY2025 में कुल 1,96,07,332 यूनिट्स दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की गई, जो कि FY2024 की तुलना में 9% ज्यादा है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1,79,74,365 यूनिट था। ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने और आर्थिक स्थिति में सुधार ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई है।
automobile market : तिपहिया वाहनों (Three-Wheelers) की बिक्री में भी 7% का इजाफा देखा गया है। FY2025 में कुल 7,41,420 यूनिट्स तिपहिया वाहन बिके, जबकि FY2024 में यह संख्या 6,94,801 यूनिट थी।
automobile market : वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में हल्की गिरावट
automobile market : वहीं, वाणिज्यिक वाहनों (Commercial Vehicles) की थोक बिक्री में मामूली गिरावट आई है। FY2025 में 9,56,671 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि FY2024 के 9,68,770 यूनिट्स की तुलना में 1% कम है।