AUS vs SA Champions Trophy Match : बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया की मैच रद्द, सेमीफाइनल की दौड़ हुई रोमांचक…जानें पूरा समीकरण
AUS vs SA Champions Trophy Match : बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया की मैच रद्द, सेमीफाइनल की दौड़ हुई रोमांचक...जानें पूरा समीकरण

नई दिल्ली | AUS vs SA Champions Trophy Match : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (AUS vs SA) आमने-सामने होने वाले थे, खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी में मौसम इतना खराब रहा कि टॉस तक नहीं हो सका। अब ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की स्थिति और भी दिलचस्प हो गई है। AUS vs SA Champions Trophy Match
दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में एंट्री का समीकरण
दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के बाद उसके कुल 3 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान पर है।
READ MORE : Samsung Galaxy M Series : Samsung के दो नए 5G स्मार्टफोन 27 फरवरी को होंगे लॉन्च, 8GB RAM समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स…
– अगर दक्षिण अफ्रीका 1 मार्च को इंग्लैंड को हरा देता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
– यदि इंग्लैंड के खिलाफ हार मिलती है, तो उसके 3 अंक ही रह जाएंगे।
– इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम को हरा दे।
– अगर इंग्लैंड 4 अंकों तक पहुंचता है और अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के अंक बराबर हो जाएंगे और फिर बेहतर नेट रन-रेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। AUS vs SA Champions Trophy Match
READ MORE : Mahashivratri 2025 Puja : महाशिवरात्रि पर भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये फल, नहीं तो भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज़…
ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल
1. दक्षिण अफ्रीका – 3 अंक, नेट रन-रेट +2.140
2. ऑस्ट्रेलिया – 3 अंक, नेट रन-रेट +0.475
3. इंग्लैंड – 0 अंक
4. अफगानिस्तान – 0 अंक
अब सभी की नजरें 1 मार्च को होने वाले इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले पर टिकी होंगी, जो सेमीफाइनल की तस्वीर साफ करेगा। AUS vs SA Champions Trophy Match