SportsNational

Asia Cup 2025 : जय शाह के बाद राजीव शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BCCI ने ACC बोर्ड में किया नियुक्त…निभाएंगे ये रोल

Asia Cup 2025 : After Jai Shah, Rajiv Shukla got a big responsibility, BCCI appointed him in the ACC board... will play this role

नई दिल्ली | Asia Cup 2025 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के निदेशक मंडल में अपने प्रतिनिधियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीसीसीआई ने बताया कि राजीव शुक्ला ACC बोर्ड में कार्यकारी सदस्य के रूप में BCCI का प्रतिनिधित्व करेंगे। Asia Cup 2025

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “जय शाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष बनने के बाद, एसीसी बोर्ड में उनका स्थान खाली हो गया था। हाल ही तक वे एसीसी के अध्यक्ष थे। अब, राजीव शुक्ला एसीसी बोर्ड में कार्यकारी सदस्य के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि आशीष शेलार एसीसी बोर्ड में बीसीसीआई के पदेन सदस्य होंगे।” बीसीसीआई ने दोनों अधिकारियों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। Asia Cup 2025

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा आयोजित पुरुष एशिया कप 2025 का आयोजन इस साल सितंबर में भारत में किया जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भारत में नहीं खेलेगी, इसलिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे।

READ MORE : BREAKING NEWS : पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने 13 गाड़ियों में लगाई आग, आरोपी फरार…लोगों में दहशत का माहौल

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसके चलते, दोनों के बीच कम से कम एक ग्रुप स्टेज मुकाबला होगा। इसके अलावा, अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं, तो एक और मैच संभावित है। Asia Cup 2025

यदि भारत और पाकिस्तान दोनों फाइनल में जगह बना लेते हैं, तो तीसरा मुकाबला भी खेला जा सकता है। इस तरह, क्रिकेट फैंस को तीन बार भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। Asia Cup 2025

READ MORE : Instagram New Features : Instagram यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट! जल्द मिलेगा Telegram जैसा यह फीचर, जानें इसके फायदे

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button