Arhaan Khan : अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान सुर्खियों में, वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन के साथ दिखाई दिए
Arhaan Khan : अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान सुर्खियों में, वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन के साथ दिखाई दिए

Arhaan Khan : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें कई बार अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए देखा जाता है। अरहान अक्सर पैपराज़ी के कैमरों में पोज़ देते हुए नजर आते हैं और उनका नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनता रहता है। हाल ही में, अरहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन के साथ दिख रहे हैं।
Arhaan Khan : फिल्मीज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि पैपराजी अरहान का पीछा करते हुए उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं। अरहान पहले बिना देखे हल्की सी मुस्कान देते हुए आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन फिर थोड़ी दूर जाकर रुकते हैं और पैपराज़ी को पोज़ देते हैं। इस दौरान, पैपराज़ी अंजिनी को भी पोज़ देने के लिए आवाज़ लगाते हैं, जो कुछ दूरी पर अपने दोस्तों के साथ बात करती हुई नजर आती हैं। पैपराज़ी उन्हें एक साथ फोटो क्लिक करने के लिए कहते हैं, लेकिन अंजिनी शरमाते हुए मुस्कुराती हैं और मना कर देती हैं।
Arhaan Khan : यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं, जबकि दूसरे ने कहा कि लड़की बहुत सिंपल और क्यूट है।
Arhaan Khan : अरहान खान, जो कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं, फिलहाल अपने पिता के साथ रहते हैं, लेकिन वे अक्सर अपनी मां मलाइका के साथ भी कई खास मौकों पर दिखाई देते हैं। अरबाज और मलाइका ने 2017 में तलाक लिया था, लेकिन दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।