EntertainmentNational

Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, फैंस ने ली राहत की सांस…

नई दिल्ली। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को बड़ी राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने उन्हें यह राहत दी है। दरअसल थियेटर में हुए भगदड़ में महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके उन्हें बाद नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद एक्टर अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Read More : Allu Arjun Arrested : अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार, इस मामले पर पुलिस ने लिया एक्शन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने निचली अदालत के फैसले के बाद हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिसमें कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। बता दें कि एक्टर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 108, 118 (1) के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। इस खबर के बाद फैंस ने राहत की सांस ली हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button