International

BREAKING NEWS : दर्दनाक हादसा! नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल…मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : Tragic accident! 51 people died in a fire in a nightclub, more than 100 injured...panic ensued

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : नॉर्थ मैसेडोनिया के कोकानी शहर में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पल्स नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 51 लोगों की मौत हो गई। नॉर्थ मैसेडोनिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ने गृह मंत्रालय के हवाले से इस घटना की पुष्टि की है। BREAKING NEWS

यह हादसा राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर दूर हुआ। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें नाइट क्लब में भयानक आग और आसमान में घना धुआं देखा जा सकता है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। BREAKING NEWS

READ MORE : BMW Motorrad India ने लॉन्च किया नया 2025 C 400 GT स्कूटर, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानिए क्या है प्राइस…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग रविवार तड़के 2 बजे लगी। उस समय क्लब में नॉर्थ मैसेडोनिया की प्रसिद्ध हिप-हॉप जोड़ी ADN का लाइव कंसर्ट चल रहा था, जिसमें करीब 1500 लोग शामिल थे। आग लगने के कई घंटों बाद तक भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शो के दौरान इस्तेमाल किए गए पायरोटेक्निक (आतिशबाजी) से यह आग लगी। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि स्टेज से निकली चिंगारी ने छत में आग पकड़ ली, जो कुछ ही पलों में पूरे क्लब में फैल गई। फिलहाल, अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। BREAKING NEWS

READ MORE : IND M vs WI M Final IML 2025 : रायपुरियंस हो जाओ तैयार! आज खेला जाएगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल मुकाबला, जमकर लगेंगे चौके-छक्के…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button