Ajab Gajab : मेरे ‘मिट्ठू’ को ढूंढ के ला दो! तोता हुआ लापता, शहर में लगे पोस्टर, ढूंढने वाले को मिलेंगे बंपर इनाम

मेरठ। Ajab Gajab : क्या आप कभी किसी पक्षी के लापता होने का पोस्टर देखा है ? नहीं ना! लेकिन एक बड़े शहर के गली चौराहों पर जगह-जगह एक तोते के लापता हो जाने की खबर चस्पा की गई हैं। वहीं ढूंढने वाले के लिए इनाम भी रखा गया हैं।
दरअसल मेरठ के प्रभातनगर इलाके में रहने वाली महिला आकांक्षा सिंह का तोता “मिट्ठू” कई दिनों से गायब है। काफी प्रयासों के बावजूद जब तोता नहीं मिला, तो आकांक्षा ने उसकी तस्वीर और अपना नंबर लिखकर इलाके में जगह-जगह पोस्टर लगवा दिए हैं। खोजने वाले को 10,000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
Gajab : जानकारी के अनुसार प्रभातनगर के कारोबारी मोहन सिंह की पत्नी आकांक्षा 4 साल पहले तोता खरीदकर घर लाई थी। एक माह के इस तोते को उन्होंने अपने परिवार के सदस्य की तरह पाला। वे लोग मिट्ठू नाम के इस तोते को पिंजरे में रखने के बजाय खुले में रखते थे।
Read More : Ajab-Gajab : छह फीट लंबी, 65 किलो वजनी मछली ने सबको चौकाया, देखने वालों ने रानी मछली की दी संज्ञा
2 दिसंबर को मिट्ठू ड्राइंग रूम में बैठा था, तभी लॉबी में रखी एक छोटी सीढ़ी गिर गई। इस अचानक हुए शोर से डरकर मिट्ठू बालकनी से बाहर उड़ गया। आकांक्षा और उनके दोनों बच्चों ने उसे आसपास खूब ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 3 दिन पहले उन्होंने मिट्ठू के लापता होने के पोस्टर मोबाइल नंबर के साथ हर जगह चस्पा किए। अभी तक तोते के बारे में पता नहीं चल पाया है। कुछ पक्षी प्रेमी से मदद ली जा रही है।
Gajab : बताया गया कि, आकांक्षा का तोता मम्मा और मिट्ठू कहता था। आकांक्षा ने बताया कि मिट्ठू को वो बच्चे की तरह ही रखती थी। जब से मिट्ठू गया है, बच्चे भी परेशान हैं। ठीक से खाना नहीं खाया है।