Ajab Gajab : छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा केस, जहां महिला के पेट से निकला 12 किलो वजनी ट्यूमर…देखकर डॉक्टर भी हैं हैरान
Ajab Gajab : छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा केस, जहां महिला के पेट से निकला 12 किलो वजनी ट्यूमर...देखकर डॉक्टर भी हैं हैरान

अंबिकापुर | Ajab Gajab : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान एक महिला की मौत का कारण जो सामने आया, वह डॉक्टरों के लिए भी हैरान करने वाला था। पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के पेट से 12 किलो वजनी ट्यूमर निकला, जो उसकी मौत का मुख्य कारण था। Ajab Gajab महिला की मौत एक महीने पहले गिरने से हुई थी, और डॉक्टरों के अनुसार, गिरने के दौरान ट्यूमर के दबाव से उसका फेफड़ा फट गया था, जिसके कारण अंदर रक्त स्राव हुआ और महिला की मौत हो गई। Ajab Gajab
शुरुआत में डॉक्टरों को यह संदेह था कि महिला की मौत हृदयाघात से हुई होगी, लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि उसका हृदय पूरी तरह से सुरक्षित था। जब पेट की जांच की गई तो 12 किलो वजनी ट्यूमर पाया गया। यह छत्तीसगढ़ में पहला मामला है, जब किसी महिला के पेट से इतने बड़े वजनी ट्यूमर का पोस्टमार्टम में पता चला है। Ajab Gajab
READ MORE: CG BREAKING : विद्युत विभाग में ACB ने मारा छापा, सहायक अभियंता को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
यह महिला 50 वर्ष की थी और चोपड़ापारा में किराए के मकान में अकेले रहती थी। 27 दिसंबर 2024 को महिला का शव बाथरूम के पास मिला था। पुलिस ने मामले की जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
READ MORE: BREAKING NEWS : महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 60 घायल…19 घंटे बाद डीआईजी ने प्रेस कांफ्रेंस में की पुष्टि
फॉरेंसिक डॉक्टर संटू बाग ने बताया कि इस ट्यूमर के दबाव के कारण महिला का फेफड़ा फट गया, और अगर महिला समय पर इलाज करवाती और ट्यूमर को निकालवाती, तो उसकी जान बच सकती थी। Ajab Gajab
READ MORE: BREAKING NEWS : सऊदी अरब में भीषण सड़क दुर्घटना! बस और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर, 9 भारतीयों सहित 15 की मौत
पोस्टमार्टम के दौरान, डॉक्टरों को शुरुआत में लगा कि महिला गर्भवती हो सकती है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि महिला के पेट में एक बड़ा फाइब्राइड ट्यूमर था, जो उसके पेट का आकार बढ़ा रहा था। इस मामले की पुष्टि कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग से हुई जांच में हुई। Ajab Gajab