CrimeEntertainment

Actress Neha Malik : एक्ट्रेस नेहा मालिक के घर में चोरी, 34 लाख का गोल्ड लेकर फरार हुई नौकरानी….ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Actress Neha Malik : Theft in actress Neha Malik's house, maid absconded with gold worth 34 lakhs...this is how the crime was committed

मुंबई | Actress Neha Malik : मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री नेहा मलिक की मां मंजू मलिक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर से लगभग 34 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने 37 वर्षीय शेनाज शेख को गिरफ्तार किया है, जो फरवरी से नेहा मलिक के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी।

Actress Neha Malik नेहा और उनकी मां मंजू मलिक अंधेरी पश्चिम के फोर बंगला स्थित अदानी हाइट्स कॉम्प्लेक्स में रहती हैं। मंजू मलिक ने बताया कि वह अपने कीमती गहनों को बेडरूम में एक खुले लकड़ी के दराज में एक थैले में रखती थीं। कई बार नौकरानी की मौजूदगी में भी उन्होंने गहने वहीं रखे थे।

घटना वाले दिन, 25 अप्रैल को, मंजू रोज़ की तरह सुबह 7:30 बजे गुरुद्वारे चली गईं। शेनाज भी रोज़ की तरह उसी समय घर आई और उसने बेडरूम व शीशे साफ़ करने की बात कही। उसने यह भी कहा कि उसे किराया भरने के लिए पैसे चाहिए, जिसके चलते मंजू ने उसे 9,000 रुपये एडवांस में दे दिए। इसके बाद मंजू गुरुद्वारे चली गईं और लगभग 9 बजे लौट आईं।

READ MORE : Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की तैयारी में भारत! समंदर से लेकर आसमान तक होगी No Entry, अगर कुछ भी दिखा तो…

Actress Neha Malik अगले दिन, 26 अप्रैल को, शेनाज काम पर नहीं आई। जब मंजू ने उसे कॉल किया तो उसका फोन बंद मिला। कुछ शक होने पर मंजू ने दराज की जांच की तो गहने गायब मिले। उन्होंने तुरंत अपनी बेटी नेहा मलिक को इसकी जानकारी दी।

चूंकि घर में शेनाज के अलावा कोई और नहीं आता-जाता था और गहनों के स्थान की जानकारी किसी और को नहीं थी, इसलिए उन्हें शक हुआ कि चोरी उसी ने की है। इसके बाद उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

READ MORE : RBI New Guideline : 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर RBI का एक और नया फरमान, बैंकों में मचा हड़कंप…

Actress Neha Malik पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी महिला अंधेरी के जेबी नगर इलाके में रहती है। पुलिस ने वहां छापा मारकर शेनाज को गिरफ्तार कर लिया और चोरी के गहने भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

READ MORE : BREAKING NEWS : भारी बवाल! जूस में थूक-पेशाब मिलाने का आरोप, गुस्साए लोगों ने दुकानदार को जमकर पीटा, की तोड़फोड़…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button