National

Accident News : बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 5 की दर्दनाक मौत और 22 घायल

Accident News : बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 5 की दर्दनाक मौत और 22 घायल

नई दिल्ली | Accident News : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। देहलचौरी इलाके के पास एक बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। Accident News

READ MORE: CG Breaking : फ्लोरा मैक्स घोटाले से प्रभावित महिलाओं ने रोका मंत्री का काफिला, 1 घंटे बाद इस आश्वासन पर जानें दिया…

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। दुर्घटना की जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने दी। Accident News

READ MORE: Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 2 STF जवान घायल…सर्च ऑपरेशन जारी

सूत्रों के मुताबिक, बस पौड़ी से देहलचौरी जा रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम राहत कार्यों में जुटी हुई है। इससे पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और बचाव कार्यों की जानकारी दी। Accident News

READ MORE:  Viral News : अरे ये क्या…पिता ने कर ली होने वाली बहू से शादी, तो सदमे में बेटे ने उठाया यह हैरान करने वाला कदम…

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार यात्रियों के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति मिले। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है और घायलों का उपचार किया जा रहा है। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” Accident News

READ MORE:  Breaking News : CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, एसके गोयल के बेटे-बहु सहित 3 को किया गिरफ्तार

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button