Mehul Choksi Arrested : भगोड़े मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की चल रही तैयारी! 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले के है आरोपी…

नई दिल्ली। Mehul Choksi Arrested : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को हुई इस गिरफ्तारी की पुष्टि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों ने की है। 65 वर्षीय चोकसी को भारत की ओर से की गई प्रत्यर्पण अपील के बाद हिरासत में लिया गया है। वह इस समय बेल्जियम की जेल में बंद है।
Read More : Crime News : IPL के नाम पर ठगी का स्कैंडल! ड्रीम 11 में करोड़ों जीतने का लालच देकर लगाते थे चूना, 3 आरोपी गिरफ्तार
Mehul Choksi Arrested : सूत्रों के अनुसार, ईडी और सीबीआई ने बेल्जियम की संबंधित एजेंसियों से चोकसी पर कार्रवाई की मांग की थी। गिरफ्तारी के वक्त बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की अदालत द्वारा जारी दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया, जो क्रमश: 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी हुए थे।
Read More : CG CRIME : दिनदहाड़े मकान में सेंधमारी कर 1.43 लाख की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mehul Choksi Arrested : 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित
मेहुल चोकसी अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। वह जनवरी 2018 में भारत छोड़कर फरार हो गया था। चोकसी वर्तमान में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प (बेल्जियम) में रह रहा था, जबकि उसके पास एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता है।