Chhattisgarh

Accident : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, एक युवक की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर

Accident : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, एक युवक की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर

रायपुर। Accident : अभनपुर में बड़ा हादसा हुआ हैं। जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को कुचल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा इतना भयंकर था कि मृतक का शव दो टुकड़ों में बंट गया। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

Read More : Big Accident : टेम्पो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अफरा तफती का माहौल…

जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र के कल्पतरू प्लांट के पास देर रात अज्ञात वाहन ने इलेक्ट्रीक स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार गिर गया और अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक के शव दो टुकड़ों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Accident : मृतक की पहचान शुभम जांगड़े पिता संतोष जांगड़े (23 वर्ष) के रूप में की गई। वह बोरिया खुर्द का रहने वाला है। वहीं घायल युवक की पहचान रुद्रा प्रताप मारकंडे पिता बद्री मारकंडे (22 वर्ष) रूप में हुई है। वह सिवनी रायपुर का रहने वाला है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button