Chhattisgarh
Bacheli News : त्रिपुरारी सिंह मंडावी को ‘डोमा’ का दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष किया नियुक्त
Bacheli News : त्रिपुरारी सिंह मंडावी को 'डोमा' का दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

Bacheli News : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली/दंतेवाड़ा: डोमा (दलित ओबीसी माइनॉरिटी एवं आदिवासी संगठनों का परिसंघ) द्वारा त्रिपुरारी सिंह मंडावी को दंतेवाड़ा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Bacheli News : डोमा परिसंघ संविधान की रक्षा, आरक्षण की सीमा बढ़ाने, जाति जनगणना, निजीकरण पर रोक, उच्च न्यायपालिका में आरक्षण, खाली पदों पर भर्ती, भूमि आवंटन, समान शिक्षा और किसानों को न्यूनतम मूल्य एमएसपी की गारंटी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समर्पित है। त्रिपुरारी सिंह मंडावी की नियुक्ति पर सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।