
नई दिल्ली। Manmohan Singh Funeral : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा नेता ओम बिरला, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य लोग श्मशान घाट पर मौजूद रहे।\
Read More : Manmohan Singh Funeral : पूर्व PM मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में होंगे विलीन, कुछ देर कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर, उमड़ेगा जनसैलाब
21 तोपों की दी गई सलामी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 21 तोपों की सलामी दी गई। साथ ही मनमोहन सिंह की जयकारा लगाया गया। मनमोहन सिंह अमर रहे का नारा देकर कांग्रेस नेताओं ने दी विदाई।
#WATCH पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य लोग मौजूद हैं।
(सोर्स:… pic.twitter.com/9OGRe7V6Cd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024