AAP CG Manifesto : AAP ने जारी किया गारंटी पत्र! 30 गारंटियों के साथ नगरीय निकाय चुनाव में जनता को लुभाने की तैयारी, देखिए क्या-क्या है शामिल
AAP CG Manifesto : AAP ने जारी किया गारंटी पत्र! 30 गारंटियों के साथ नगरीय निकाय चुनाव में जनता को लुभाने की तैयारी, देखिए क्या-क्या है शामिल

रायपुर | AAP CG Manifesto : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में मुकाबला करने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में अपनी ताकत आजमा रही है। पार्टी प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। AAP CG Manifesto
आज प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने गारंटी पत्र जारी किया, जिसमें 30 गारंटियों की झड़ी लगाई है, ताकि चुनावी मुद्दों को सुलझाने के लिए जनता से वादे किए जा सकें। AAP CG Manifesto
READ MORE: CG Breaking : कांग्रेस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ की 6 नगर पंचायतों में प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
आप पार्टी के 30 वादे-
1. पार्किंग समस्या का समाधान : प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बहु-स्तरीय पार्किंग स्थलों का निर्माण और स्मार्ट पार्किंग प्रणाली की स्थापना।
2. यातायात जाम की समस्या का समाधान : स्मार्ट ट्रैफिक लाइट्स और अनुकूलित सिग्नल टाइमिंग की व्यवस्था, सड़कों का चौड़ीकरण और जाम की स्थायी समस्या का समाधान।
3. अतिक्रमण समस्या का समाधान : अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कदम उठाना और फुटपाथ विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थानों का निर्माण। AAP CG Manifesto
READ MORE: Actress Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, रामदेव बोले: ‘किसी को भी महामंडलेश्वर बना दिया जाता है’
4. नगर निगम मोबाइल ऐप : नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज करने, बिलों का भुगतान और निगम की सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक उपयोगी मोबाइल ऐप।
5. तकनीकी आधारित परामर्श केंद्र : शिक्षा, रोजगार और कानूनी परामर्श के लिए डिजिटल केंद्रों की स्थापना और महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष परामर्श सत्र।
6. वाणिज्यिक संपत्ति का उचित उपयोग : नगर निगम की संपत्तियों का किराए पर उपयोग, पुरानी वाणिज्यिक इमारतों का पुनर्विकास और पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया।
7. पुनर्निर्माण परियोजनाएं : जल संरक्षण, पर्यटन और मनोरंजन के लिए बांध और स्टेडियम चौपाटी जैसे क्षेत्रों का पुनर्विकास। AAP CG Manifesto
READ MORE: Road Accident : महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार…पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर शवों को निकला
8. मनोरंजन केंद्रों की स्थापना : परिवारों और बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क, निशुल्क ओपन जिम और मिनी खेल परिसरों का निर्माण।
9. खेल सुविधाओं का विकास : मिनी खेल परिसरों की स्थापना और खेल गतिविधियों के प्रशिक्षण केंद्र।
10. स्वच्छता अभियान को मजबूत करना : आधुनिक कचरा संग्रहण ट्रकों का उपयोग, GPS- आधारित निगरानी प्रणाली और नियमित सफाई अभियान।
11. सही नामपट्ट और संकेतक : प्रमुख स्थलों पर स्पष्ट और टिकाऊ नामपट्ट की व्यवस्था।
12. सिटी क्लब – एक सामुदायिक केंद्र : सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों के लिए एक समर्पित स्थान। AAP CG Manifesto
READ MORE: CG Politics : कांग्रेस में टिकट बिक्री का आरोप, मंत्री कश्यप ने दागे सवाल, दीपक बैज ने कहा- हम BJP की तरह कैंडिडेट नहीं बदलते
13. ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार : नागरिक सेवाओं को 24×7 ऑनलाइन उपलब्ध कराना और डिजिटल भुगतान प्रणाली की सरलता।
14. जनता से सुझाव और भागीदारी : योजनाओं पर सुझाव प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मंच और प्रत्येक वार्ड में “जनता चौपाल” का आयोजन।
15. कचरा प्रबंधन और स्वच्छता : कचरा रीसाइक्लिंग और सफाई कर्मचारियों के लिए उन्नत उपकरणों का प्रशिक्षण।
16. स्ट्रीट लाइट और CCTV सुरक्षा : एलईडी स्ट्रीट लाइट्स और संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV कैमरे।
17. जन भागीदारी और पारदर्शिता : नगर निगम की योजनाओं और खर्चों की सार्वजनिक जानकारी और नागरिक शिकायतों का समयबद्ध निवारण। AAP CG Manifesto
READ MORE: Mahakumbh 2025 : गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी और संतों के साथ अक्षयवट के किए दर्शन
18. साझेदारी और PPP मॉडल : निजी क्षेत्र की भागीदारी से बुनियादी ढांचे का विकास और निवेशकों को प्रोत्साहित करना।
19. तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण : तालाबों की सफाई और जल संचयन क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं।
20. जन समस्याओं का समाधान और जवाबदेही : वार्ड कार्यालयों में सीधा संवाद मंच और जनप्रतिनिधियों की उपलब्धता।
21. फुटकर व्यापारियों के लिए सुगम योजनाएं : व्यापार स्थलों का निर्माण और व्यापारिक लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाना। AAP CG Manifesto
READ MORE: Breaking News : 5 फरवरी तक इस शहर में 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने 500 सुरक्षाकर्मी भी किए तैनात…जानें वजह
22. कर प्रणाली पर पुनर्विचार : संपत्तिकर और अन्य करों को पारदर्शी बनाना और छोटे व्यवसायों के लिए राहत योजना।
23. संपत्तिकर में छूट : संपत्तिकर पर विशेष छूट और पुराने करों की माफी।
24. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण : सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करना।
25. स्वास्थ्य सुविधाएं और योजनाएं : प्रत्येक वार्ड में मोबाइल क्लीनिक और सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य बीमा।
26. महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा : नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं के लिए सिटी बसों में मुफ्त यात्रा। AAP CG Manifesto
READ MORE: Crime News : 5 करोड़ 80 लाख 30 हजार की संपत्ति फ्रिज, SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई
27. पशुओं के लिए विशेष प्रबंध : गौशाला और डॉग शेल्टर होम का निर्माण।
28. वार्डों में मुफ्त वाई-फाई : प्रत्येक वार्ड में निशुल्क वाई-फाई सेवा।
29. अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण : नगर निगम क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को वैध करना।
30. शैक्षिक और वैज्ञानिक विकास : विज्ञान और नॉलेज पार्क की स्थापना और शैक्षिक विकास पर जोर देना। AAP CG Manifesto
READ MORE: AAP Manifesto Launch: महिलाओं को 2100 रुपये से लेकर छात्रों की स्कॉलरशिप तक, अरविंद केजरीवाल ने दी 15 नई गारंटियाँ
जनता के मुद्दों का समाधान
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने गारंटी पत्र जारी करते हुए कहा कि आजादी के बाद से भी छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है, और ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी खराब है। उनका कहना है कि अगर उनकी पार्टी की जीत होती है, तो वे जनता के मुद्दों को मिलकर हल करेंगे। प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने भी कहा कि पार्टी साफ-सफाई और नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाएगी। रायपुर नगर निगम महापौर पद की आप प्रत्याशी डॉ. शुभांगी तिवारी ने कहा कि अगर उनकी जीत होती है, तो वे स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देंगे और इसे जनता के बजट में शामिल करेंगे। AAP CG Manifesto
प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल साहू जी प्रदेश महासाचिव वदूद आलम जी एवम रायपुर नगर निगम महापोर प्रत्याशी डॉ शुभांगी तिवारी जी ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय चुनाव के लिए घोषना पत्र किया जारी pic.twitter.com/g9Yfjbb3Jt
— AAP Chhattisgarh (@AAPChhattisgarh) January 27, 2025