Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024 : सोमवार को बना है सिद्धि योग, सिंह और तुला सहित इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024 :  सोमवार 9 दिसंबर को सिद्धि योग में सिंह और तुला सहित ५ राशियों के लेागों को हर कार्य में सिद्धि मिलेगी। आपको रुका धन प्राप्त होगा और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। आपके किस्मत में वृद्धि होगी और हर योजना में मनचाहा फल आपको मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा और सभी कार्य पूर्ण होंगे। देखें मेष से मीन तक सोमवार का आर्थिक राशिफल विस्तार से :-

Read More : Aaj Ka Rashifal 7 December 2024 : ये राशि वाले सावधान! ग्रह गोचर में होने जा भारी उतार-चढ़ाव

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024:

मेष राशि-

मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आप छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकाल लेंगे और सफलता प्राप्‍त होगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अतः प्रयत्नशील रहें। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा और आपको आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ होगा। किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन में भाग लेंगे। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका जीवन आनंद में बीतेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा।

Read More : Dharm : क्या स्नान के बिना पूजा का पुण्य नहीं मिलता ? जाने क्या कहते हैं हमारे धर्म शास्त्र

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी तरक्‍की को देखकर सभी लोगों को खुशी होगी। आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

Karkrashi logo

कर्क राशि-

कर्क राशि के लोगों का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। यदि सबकी सहमति हो तो कहीं जाने की योजना बन सकती है। कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएंगे तो आपके लाभ व सफलता प्राप्‍त होगी।

सिंह राशि-

सिंह राशि के लेागों को कारोबार के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। इसलिए आप जो भी काम करें काफी सोचकर करें। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम का त्याग करना पड़ेगा।

Read More :  Janjgir Breaking: ट्रेन से गिरा सेना का जवान, इस अस्पताल में कराया गया भर्ती

कन्या राशि-

कन्या राशि के लेागों को करियर के मामले में लाभ होगा। किसी विशेष प्रकार की भागदौड़ में आपका दिन बीतेगा। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से मन खुश होगा। आपके लिए तरक्‍की होगी और मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी।

तुला राशि-

तुला राशि के लोग बिना वजह ही अकारण ही चिन्तित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें और अच्‍छे मन से जीवन में आगे बढ़ें और तरक्‍की हासिल करेंगे। आपका दिन आर्थिक मामलों में लकी रहेगा और आप सफलता प्राप्‍त करेंगे।

Read More : Ajab Gajab : चिता पर जिंदा हो हुआ शख़्स, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में अचानक से मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु राशि-

धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। आपको रुका धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। आपका दिन दोस्‍तों के साथ आनंद और खुशी में बीतेगा और आपकी तरक्‍की होगी।

Makar rashi

मकर राशि-

मकर राशि के लोगों को करियर और कारोबार के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी आपके लिए सामंजस्‍य बढे़गा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

Read More : CG News : स्कूली छात्रों से रसोई में काम करवाया, वीडियो हुआ वायरल, प्रधान पाठक निलंबित

कुंभ राशि-

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रह गोचर के सकारात्मक प्रभाव के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। जल्द ही आपको अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सिंगल जातकों की कुंडली में विवाह का योग बन रहा है।

मीन राशि-

मीन राशि के लेागों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। आपकी उन्‍नति होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को धन उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता और गुरु की सेवा करें और पूजा में ध्यान लगाना न भूलें।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button