Rashifal

Aaj ka Rashifal, 29 अप्रैल 2025 : चंद्र प्रभाव से बड़ा उलटफेर! जानिए 29 अप्रैल को किस राशि की चमकेगी किस्मत और कौन रहेगा परेशान…पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal, 29 April 2025 : Big reversal due to moon effect! Know which zodiac sign will have good luck on 29th April and who will remain troubled… read horoscope

रायपुर | Aaj ka Rashifal, 29 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2025, मंगलवार – हिंदू पंचांग के अनुसार आज बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है, जो सभी राशियों पर विशेष प्रभाव डालेगा।

यहाँ चंद्र राशि (नाम के पहले अक्षर) के अनुसार तैयार किया गया आज का राशिफल दिया गया है, जो ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।
जानिए, मेष से मीन तक आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा — करियर, धन, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन में क्या नए अवसर या चुनौतियाँ आ सकती हैं।Aaj ka Rashifal, 29 अप्रैल 2025

अपनी राशि के अनुसार पढ़िए आज का सटीक राशिफल और बनाइए दिन को और बेहतर!

Rashifal 19 January:

मेष
आज आपके पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। टेंशन न लें। करीबी दोस्त आपकी मदद से लिए आगे आएंगे। उनसे अच्छे व्यवहार रखें। शाम के समय आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है।

Aaj ka Rashifal 8 January 2025

वृषभ

घर पर आपके रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। उनके साथ समय बिताने से आपका तनाव कम होगा, साथ ही सामाजिक लाभ मिलेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। हालांकि पैसों का कहीं से आगमन हो सकता है। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें, उनके साथ समय बिताएं।

READ MORE : RR vs GT : वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक सेंचुरी, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंदा!

मिथुन

आज आप नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। दान-पुण्य के कामों में शामिल होने की संभावना है। माता- पिता से आपको सलाह मिलेगी। जो भविष्य में आपको काफी काम आएगी। स्वास्थ्य पर फोकस रखें। भावनाओं में नियंत्रण रखें। संकोच करने से बचें।

Aaj Ka Rashifal 30 December 2024
 

 

कर्कआज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपको बाहर के खानपान से बचना है। नए लक्ष्य हासिल करने में परिवार आपका साथ देगा। वित्तीय चुनौतियों से आप निपटने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। उनका आदर-सत्कार करें।

READ MORE : RR vs GT : वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक सेंचुरी, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंदा!

सिंह

इच्छाशक्ति पर नियंत्रण रखते हुए फैसले लेने की जरूरत है। गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रियजनों के साथ मुलाकात हो सकती है। गुस्से पर काबू रखें। प्रेम जीवन खूबसूरती के साथ बीतेगा। छोटा-मोटा व्यवसाय अगर आप करते हैं, तो वित्तीय लाभ की संभावना है।

कन्या
आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप अपनी मनपसंद जगहों पर घूमने का प्लान बना पाएंगे। अप्रत्याशित वित्तीय मुनाफा आपका दिन बना सकता है। आज आपकी कुछ योजनाओं में बदलाव हो सकता है। अपने आप में सुधार करने का प्रयास करें।

Aaj Ka Rashifal 30 December 2024

तुला
आज आपको अचानक से कुछ बेचैनी पैदा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। वित्तीय कार्यों को लेकर भी आज चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति पर फोकस करने की जरूरत है। व्यक्तिगत संबंध पर भी ध्यान रखें।

READ MORE : RR vs GT : वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक सेंचुरी, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंदा!

वृश्चिक

आज आपको अपने सपनों पर खरा उतरने का प्रयास करना है। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। प्रेमी के साथ आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। मुलाकात यादगार हो सकती है। वैवाहिक जीवन की चिंताओं से दूर रहें।

धनु

दूसरों के साथ खुशियां बिताएं, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य को अनदेखा बिल्कुल भी न करें। नहीं तो पछतावा के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचेगा। यात्रा परिवार के साथ हो सकती है। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। वित्तीय लाभ को लेकर आपको सावधान रहना होगा।

Makar rashi
मकर
आज दिन काफी आनंद भरा रह सकता है। नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। पूर्वजों की ओर से आपको पैतृक धन मिल सकता है। बड़े-बड़े वादे करने वालों से दूरी बनाकर रहें। प्रियजनों से कोई प्यार का इजहार कर सकते हैं। रिश्तेदार आपको सरप्राइज दे सकते हैं।

READ MORE : RR vs GT : वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक सेंचुरी, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंदा!

कुंभ
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपने ऊपर काम करने का प्रयास करें। कम मेहनत में आज आपके कार्य पूरे होंगे। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशहाली भरा गुजरेगा। व्यापारियों और व्यवसायियों से आर्थिक नुकसान की संभावना है। प्रेमी के साथ आपका रिश्ता गहरा होगा।

मीन
ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लंबी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। पैसे को लेकर तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। बड़े निवेश से बचें। आज का दिन निवेश के लिए सही नहीं रहने वाला है। खरीदारी पर जा सकते हैं।

READ MORE : RR vs GT : वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक सेंचुरी, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंदा!

डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button