Aaj ka Rashifal 22 February 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, और इनकी बढ़ सकती है परेशानी…पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifal 22 February 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, और इनकी बढ़ सकती है परेशानी...पढ़ें राशिफल

रायपुर | Aaj ka Rashifal 22 February 2025 : ग्रह मंडल में बहुत जल्द एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। कर्मफल दाता शनि देव मार्च में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे सभी राशियों पर असर पड़ने लगा है। फिलहाल शनि कुंभ राशि में स्थित हैं, लेकिन जल्द ही वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनिवार, 22 फरवरी 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। Aaj ka Rashifal 22 February 2025
कुंभ राशि वालों को धन लाभ के योग हैं, जबकि मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए यह दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन शानदार रहेगा, वे रोमांटिक ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल- Aaj ka Rashifal 22 February 2025
READ MORE: BREAKING NEWS : ED ने BBC इंडिया पर लगाया 3.44 करोड़ का जुर्माना, तीन निदेशकों पर भी 1.14 करोड़ की पेनाल्टी…जानें पूरा मामला
मेष राशि
आज निवेश करने से बचें और कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। व्यापार में अनुकूल समय रहेगा और धन आगमन के योग हैं। किसी करीबी मित्र से मुलाकात संभव है। वीकेंड पर धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि
आज आपका रुझान कला और रचनात्मक कार्यों की ओर रहेगा। खेल-कूद में रुचि रहेगी, लेकिन किसी बड़े सट्टे में दांव लगाने से बचें, नुकसान हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक चिंता रह सकती है। गुस्से पर काबू रखें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। Aaj ka Rashifal 22 February 2025
READ MORE: Champions Trophy 2025 : रबाडा की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा और कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भावुक होने की बजाय व्यावहारिक बनें, जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो आगे चलकर धन लाभ देंगे। परिवार का साथ मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा, अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और किसी के प्रति बुरा सोचने से बचें, इससे अनावश्यक विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। Aaj ka Rashifal 22 February 2025
सिंह राशि
आज अपनी नकारात्मक सोच को नियंत्रित करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। धन की आवक बनी रहेगी और कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय है। दोस्तों से मुलाकात होगी। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, नियमित व्यायाम करें।
READ MORE: CG News : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोडिफाई साइलेंसर लगे 35 बुलेट वाहन जब्त कर लगाया जुर्माना
कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। कार्यस्थल पर कोई आपके काम पर सवाल उठा सकता है, इसलिए ईमानदारी से काम करें। धन आएगा, लेकिन खर्च भी अधिक होगा। रिश्तों में उथल-पुथल हो सकती है, तर्क-वितर्क से बचें और सोच-समझकर बोलें। ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आज अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें, यह आपको सही दिशा दिखाएगा। रोमांस के लिए दिन अनुकूल है और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता के योग बनेंगे। अपने अंदर के डर को पहचानें और उसे दूर करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ध्यान और संतुलित आहार पर ध्यान दें। Aaj ka Rashifal 22 February 2025
वृश्चिक राशि
आज आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मन न करे तो दूरी बनाए रखें। नियमित व्यायाम करें और ताजे फल-सब्जियों का सेवन करें।
READ MORE: Gangrape : जंक्शन पर महिला से दोस्ती, फिर होटल में खाने के बहाने ले जाकर 4 युवकों ने किया गैंगरेप…3 गिरफ्तार
धनु राशि
आज फालतू बहस से बचें और कार्यस्थल पर संतुलन बनाए रखें। कार्यस्थल पर किसी भी बदलाव में दखल न दें, तनाव हो सकता है। जिम्मेदारियों पर ध्यान दें और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। फिट रहने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। Aaj ka Rashifal 22 February 2025
मकर राशि
आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर हाथ आएंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, विशेष रूप से पीठ दर्द या कमर दर्द की समस्या हो सकती है। नियमित व्यायाम करें और खुद को सक्रिय रखें।
READ MORE: CG Crime : शादी कार्यक्रम में आई नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा… लगातार बदल रहा था लोकेशन
कुंभ राशि
आज कोई महत्वपूर्ण निमंत्रण मिल सकता है और परिवार के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं। अजनबियों से दूरी बनाए रखें, धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर बनाए रखें, प्रमोशन के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा और ताजगी महसूस करेंगे।
मीन राशि
आज आपका कोई बड़ा सपना साकार हो सकता है। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, इसलिए कर्म पर ध्यान दें और सफलता मिलेगी। अधिक खर्च से आर्थिक चिंता हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। Aaj ka Rashifal 22 February 2025
READ MORE: Crime News : ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप! सहयोगी को पीटा, फिर जंगल में रातभर चलती रही दरिंदगी…6 आरोपी गिरफ्तार
डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।