Aaj Ka Panchang : शुभ कार्य की करने जा रहे शुरुआत? तो पहले जान ले आज के शुभ मुहूर्त…
Aaj Ka Panchang: Are you going to start any auspicious work? So first know today's auspicious time...

नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang : 11 जनवरी 2025 को हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र और शुक्ल योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है।
Read More : Aaj Ka Panchang : पौष शुक्ल अष्टमी तिथि आज, जानें क्या है शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…?
दिन का शुभ मुहूर्त
– अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:08 से 12:50 बजे तक
– राहुकाल: प्रातः 9:52 से 11:10 बजे तक
Aaj Ka Panchang : धार्मिक महत्व
पौष शुक्ल द्वादशी का दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष रूप से उत्तम माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, रोहिणी नक्षत्र के संयोग के कारण व्यापार और नई शुरुआत के लिए भी यह समय शुभ है।
अनुष्ठान और उपाय
– भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी पत्र अर्पित करें।
– “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
– गरीबों को अन्न और वस्त्र का दान करना पुण्यकारी रहेगा।