EntertainmentInternationalNational

Salman Khan’s Security : खौफ में भाईजान? बढ़ाई गई गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा, बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास

Salman Khan's Security : खौफ में भाईजान? बढ़ाई गई गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा, बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास

 

मुंबई। Salman Khan’s Security : लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बाद बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ( Salman Khan) की सुरक्षा को लेकर रोजाना अपडेट सामने आ रहे है। इसी बीच तजा जानकारी के अनुसार सलमान खान के मुंबई स्थित घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से उनके घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित किया जा रहा है। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि बालकनी को चारों ओर से नीले रंग के बुलेटप्रूफ ग्लास से ढका गया है।

Salman Khan’s Security : 7 जनवरी 2025 को गैलेक्सी अपार्टमेंट में कार्यरत कर्मचारी बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने में व्यस्त थे, और यह साफ दिखाई दे रहा था कि सलमान (Salman Khan) की सुरक्षा को लेकर अब कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है। इसके साथ ही सलमान खान, भारी सुरक्षा घेरे के बीच सार्वजनिक रूप से भी दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में वह गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर अपने 59वें जन्मदिन को दोस्तों और परिवार के साथ मनाने पहुंचे थे।

Read More : Salman Khan Birthday : सलमान खान नें मनाया अपना 59वां जन्मदिन, भांजी आयत के साथ काटा केक, दोस्तों संग दिए पोज   Salman Khan’s Security

सलमान खान (Salman Khan), अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने काम को प्रभावित नहीं होने देना चाहते। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी आगामी फिल्म सिकंदर के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं, जो 10 जनवरी 2025 को मुंबई में शुरू होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं। सिकंदर को ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीज़र दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर चुका है और सुपरस्टार के फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Salman Khan’s Security : सिकंदर में सलमान खान एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगे, और इस फिल्म में उनके साथ सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत की गई है और इसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button