CrimeSports

Rape Case : खेल शुरू होने से पहले नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म, आरोपी कोच हुआ गिरफ्तार

Rape Case : खेल शुरू होने से पहले नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म, आरोपी कोच हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली | Rape Case : उत्तराखंड के हरिद्वार में एक नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने कोच भानु अग्रवाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जो चंपावत जिले का निवासी है। Rape Case आरोपी कोच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है, खासकर जब 28 जनवरी से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। Rape Case

READ MORE: Crime News : 3 दिन टॉफी देकर जीता भरोसा, फिर चौथे दिन बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से किया रेप…गिरफ्तार

Rape Case यह घटना हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में घटी, और पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

READ MORE: CG News : भाजपा ने 15 के बाद शेष 19 जिलों में की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, लिस्ट में देखिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मामले की उच्च स्तर पर जांच की जा रही है।

READ MORE: Upcoming Cars : 10 लाख रुपए के बजट में जल्द लॉन्च होंगी Tata की 3 नई कारें, जानें क्या है खासियत

Rape Case राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें निमंत्रण दिया था। हरिद्वार का हॉकी स्टेडियम, जो प्रसिद्ध महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के नाम पर है, इस आयोजन का प्रमुख स्थल है। लेकिन इस दुष्कर्म की घटना ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

READ MORE: Suicide Case : पहले अपने दोनों बच्चों को जहर देकर मारा, फिर माता-पिता ने कर ली खुदकुशी…जानें हैरान करने वाली घटना

Rape Case घटना के बाद उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इसे “जघन्य अपराध” करार देते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है।

मंत्री ने यह भी बताया कि आरोपी कोच की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इस घटना ने न केवल खेल विभाग के लिए गंभीर चुनौती खड़ी की है, बल्कि महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल उठाए हैं।

READ MORE: CG News : टमाटर की आड़ में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button