ChhattisgarhCrime

Surajpur : धान संग्रहण केंद्र में मारपीट में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Surajpur : धान संग्रहण केंद्र में मारपीट में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

Surajpur, विष्णु कसेरा। बीते 1 जनवरी की रात देवनगर संग्रहण केंद्र में हुई मारपीट मामले में घायल विजयप्रताप सिंह की इलाज के दौरान कल मौत हो गई। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया था वहीं। आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। अभी इस मामले में तीन आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Read More : Surajpur News : जिले में एक अनोखी ठगी का मामला, ट्रांसपोर्टर ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत, ऐसे हुआ खेल

Surajpur : बता दे कि, देवनगर में धान खरिदी का संग्रहण केंद्र बनाया गया है। जहां नये वर्ष के पहले दिन रात लगभग 11 बजे धान संग्रहण केंद्र के गेट के सामने मारपीट हुई थी। जिसमे देवनगर निवासी विजय प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां उसकी कल मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया हैं।

Surajpur : पुलिस ने बताया कि, सीसीटीवी कैमरा धान संग्रहण केंद्र में लगा हुआ हैं। फुटेज के आधार पर व जांच के आधार पर बीएन एस की धारा 296(B), 351(3), 115(2), 109, 3(5) के तहत कार्यवाही कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। वही इस मामले में आगे की कार्यवाही कि जा रही हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button