National

Big Breaking : सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवानों की हुई मौत, कई घायल

Big Breaking : सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवानों की हुई मौत, कई घायल

Big Breaking : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले से दुखद खबर सामने आई हैं। जहां आज (शनिवार) दोपहर को एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें सेना का एक ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More : Big Breaking : पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 6 लोगों की मौत, कई घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

हादसा बांदीपोरा के सिरी क्षेत्र में हुआ, जहां पहाड़ी मार्ग पर ट्रक फिसलकर गहरी खाई में गिरा। दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के कर्मियों ने त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल सैनिकों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है, जबकि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button