Big Breaking : पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 6 लोगों की मौत, कई घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
Big Breaking : पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 6 लोगों की मौत, कई घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

विरुधुनगर। Big Breaking : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री भयंकर विस्फोट हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा सत्तूर इलाके में हुआ, जहां फैक्ट्री के चार कमरे धमाके के बाद पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मरने वालों में फैक्ट्री के ही छह कर्मचारी शामिल हैं।
Read More : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले बड़ी सर्जरी, 185 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया गया तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
Big Breaking : मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण इस हादसे की आशंका जताई जा रही है। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में कई पटाखा फैक्ट्रियां स्थित हैं और यहां पर पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। पिछले साल भी इसी तरह का एक हादसा हुआ था, जिसके बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की जांच का निर्देश दिया था। हालांकि, इसके बावजूद ऐसे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।