Vastu Tips : क्या मनी प्लांट को चुराकर लगाने से सच में होती है धन प्राप्ति? जानें वास्तु शास्त्र का सही जवाब…
Vastu Tips : क्या मनी प्लांट को चुराकर लगाने से सच में होती है धन प्राप्ति? जानें वास्तु शास्त्र का सही जवाब...

नई दिल्ली | Vastu Tips : आपने अक्सर सुना होगा कि मनी प्लांट चुराकर लगाना शुभ होता है और इससे धन प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के चलते कई लोग उन घरों से मनी प्लांट चुराने की कोशिश करते हैं, जहां धन और संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। Vastu Tips
लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? आइए, वास्तु शास्त्र के अनुसार इस सवाल का उत्तर जानें- Vastu Tips
READ MORE: Vastu Tips : पर्स में ना रखें ये 4 चीजें, पड़ता है नकारात्म प्रभाव, रूठ जाती है मां लक्ष्मी!
मनी प्लांट घर में लगाने से क्या होता है?
Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनके घर में लगाने से सुख और समृद्धि आती है। ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और वातावरण को शुद्ध रखते हैं। मनी प्लांट भी ऐसे ही पौधों में शामिल है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसे घर में लगाने से न केवल सुख और समृद्धि बढ़ती है, बल्कि यह धन और खुशहाली के प्रतीक के रूप में भी माना जाता है।
READ MORE: Vastu Tips : नए साल को सकारात्मक और खुशहाल बनाने के लिए घर से बाहर निकाल दें ये 7 चीजें, नेगेटिविटी दूर होने की है मान्यता
क्या मनी प्लांट को चुराकर ही लगाना चाहिए?
Vastu Tips मनी प्लांट को घर में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर उसे चुराकर लगाया जाए, तो यह गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को चोरी करके घर में लगाने से उसकी सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा में बदल सकती है। किसी भी प्रकार की चोरी को सही नहीं माना जाता, और बुरे कर्मों की ऊर्जा हमेशा नकारात्मक होती है। इसलिए मनी प्लांट को चोरी करके नहीं लगाना चाहिए।
READ MORE: Vastu Tips : पूजा करने के बाद इस दिशा में रखें दीपक की लौ, आर्थिक तंगी होगी दूर !
मनी प्लांट को पैसों से खरीदकर ही लगाएं
Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा पैसों से ही खरीदकर लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। मनी प्लांट को सुबह या शाम के समय लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यदि आप मनी प्लांट को विशेष रूप से धन-धान्य के लिए लगा रहे हैं, तो शुक्रवार का दिन इस काम के लिए अत्यंत शुभ है।
READ MORE: Vastu Tips : नए साल 2025 के पहले दिन करें ये काम, सफलता, सुख-समृद्धि और धन की होगी वर्षा
मनी प्लांट को जमीन से छूने नहीं देना चाहिए
Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट की बेल अगर जमीन को छूने लगे, तो उसे तुरंत ऊपर कर देना चाहिए। मनी प्लांट को माता लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है, और यदि उसकी बेल जमीन तक पहुंचने लगे, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इसलिए, यदि मनी प्लांट बहुत बड़ा हो जाए और जमीन तक लटकने लगे, तो उसे दीवार पर किसी रस्सी या सहारे से ऊपर की ओर चढ़ा देना चाहिए।
READ MORE: Bedroom Vastu Tips : बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु पर पड़ता है बुरा असर, बढ़ जाती है आर्थिक तंगी…
इस प्रकार, मनी प्लांट को चुराकर नहीं, बल्कि सही तरीके से खरीदकर और सही स्थान पर लगाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाई जा सकती है।