PM Kisan Samman Nidhi Yojana : नए साल में किसानों को मिलेगी खुशखबरी! इस दिन खाते में आएंगे 2000 रूपए, ये किसान हो सकते है योजना से वंचित
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : नए साल में किसानों को मिलेगी खुशखबरी! इस दिन खाते में आएंगे 2000 रूपए, ये किसान हो सकते है योजना से वंचित

नई दिल्ली। PM Kisan Samman Nidhi Yojana : भारत में आधी से अधिक आबादी कृषि और किसानी पर निर्भर है, और देश की सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। ताकि उनकी आय में सुधार हो सके। इनमें से एक प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जो किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत अब तक 13 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं और सरकार अब तक 18 किस्तें जारी कर चुकी है।
Read More : PM Cares Fund : Covid-19 के बाद भी पीएम केयर फंड में जारी रही धनराशि की बारिश, एक साल में जमा हुए इतने करोड़! PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है, और यह संभावना है कि यह फरवरी 2025 में जारी की जाएगी, क्योंकि योजना के तहत हर साल तीन किस्तें जारी की जाती हैं, और हर किस्त के बीच चार महीने का अंतर होता है। पिछली किस्त अक्टूबर 2024 में जारी की गई थी, इसलिए अगली किस्त फरवरी के पहले माह के आसपास जारी होने की संभावना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : हालांकि, सरकार ने अब तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन किसान योजनाओं के तहत मिलने वाली अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, और उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। सरकार ने पहले ही किसानों से ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा था, और अगर ये प्रक्रिया नहीं पूरी की गई, तो उनकी अगली किस्त रुक सकती है।