Raipur Crime : किराए पर लेते थे लक्जरी कार और रख देता था गिरवी, आरोपी जगमोहन सिंह गिरफ्तार, 23 चारपहिया वाहन जब्त
Raipur Crime : किराए पर लेते थे लक्जरी कार और रख देता था गिरवी, आरोपी जगमोहन सिंह गिरफ्तार, 23 चारपहिया वाहन जब्त

Raipur Crime : रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी जगमोहन सिंह मशराम ने महंगे वाहनों को किराये पर लेकर अन्य लोगों को बेचने और गिरवी रखने का मामला अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट और थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सामने आया।
Raipur Crime : आरोपी जगमोहन सिंह मशराम ने प्रार्थी त्रिलोक साहू से उसके वाहन को किराये पर लिया था, लेकिन किराया समय पर नहीं दिया। इसके बाद त्रिलोक को यह पता चला कि आरोपी ने उसका वाहन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया या गिरवी रख दिया। इसी प्रकार, आरोपी ने अन्य लोगों से भी महंगे वाहनों को किराये पर लेकर, उन्हें धोखा दिया और विभिन्न वाहनों को बेच दिया या गिरवी रख लिया।
Raipur Crime : प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध संख्या 637/2024 धारा 318(4) और 316 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की और आरोपी की लगातार तलाश की।
Raipur Crime : विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपनी करतूत स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 23 चारपहिया वाहन जप्त किए, जिनकी कीमत करीब 2,02,00,000 रुपये बताई जा रही है।
Raipur Crime : आरोपी की पहचान
Raipur Crime : आरोपी जगमोहन सिंह मशराम (38 वर्ष), जो भाटापारा, जिला बलौदाबाजार का निवासी है, वर्तमान में रायपुर के मुजगहन क्षेत्र में रहता है। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी को पकड़ने और जांच में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों से जप्त किए गए वाहनों की कुल कीमत का आकलन करते हुए अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।