Raipur Crime : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध नशीली टेबलेट की सप्लाई, ओडिसा के मेडिकल दुकान संचालक बिहारी प्रसाद अग्रवाल गिरफ्तार
Raipur Crime : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध नशीली टेबलेट की सप्लाई, ओडिसा के मेडिकल दुकान संचालक बिहारी प्रसाद अग्रवाल गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर: रायपुर पुलिस ने 1 जनवरी 2025 को बैकवर्ड लिंकेजेस पर कार्यवाही करते हुए उड़ीसा के समबलपुर स्थित मेडिकल दुकान संचालक बिहारी प्रसाद अग्रवाल को गिरफ्तार किया। वह अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1008 नग स्पास्मो टेबलेट्स जप्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग 12,000 रुपये है।
Raipur Crime : इस कार्रवाई के तहत, पुलिस ने पहले 29 दिसंबर 2024 को रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र से प्रेम बघेल और किशोर हरपाल को गिरफ्तार किया था, जिनके पास 732 नग प्रतिबंधित टेबलेट्स और अन्य आपराधिक सामग्री थी। पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि वे ये टेबलेट्स उड़ीसा के बिहारी प्रसाद अग्रवाल से खरीदते थे।
Raipur Crime : इसके बाद, पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई और उड़ीसा में रेड डालकर बिहारी प्रसाद अग्रवाल को गिरफ्तार किया।
Raipur Crime : अब तक, इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे कुल 1884 प्रतिबंधित टेबलेट्स जप्त की जा चुकी हैं। पुलिस आगे भी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह पूरी कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में की गई है।
READ MORE : BIG BREAKING : नए साल के पहले दिन दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल