CG News : मानव सेवा दल ने नव वर्ष पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश, मानव सेवा दल ने चलाया सफाई अभियान
CG News : मानव सेवा दल ने नव वर्ष पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश, मानव सेवा दल ने चलाया सफाई अभियान

CG News : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- मानव उत्थान सेवा समिति जिसके प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज के प्रेरणा से मानव सेवा दल जिला कोंडागांव के द्वारा इसे यादगार बनाने के लिए एक पहल किया है। नव वर्ष की शुरुआत मानव सेवा दल ने 1 जनवरी 2025 बुधवार को सुबह नगर पंचायत फरसगाँव के गली मोहला तालाब और सीतला मन्दिर प्रांगन को स्वछता अभियान के तहत सफाई किया गया।
CG News : मानव सेवा दल वैसे तो जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश भर में अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए लोगों के बीच काफी समय से एक सक्रिय संगठन के रूप में उभरा है।2024 की विदाई के साथ-साथ 2025 का स्वागत नगरवासियों ने नगर पंचायत फरसगाँव के आसपास में सफाई अभियान चलाकर किया। जो कि एक सराहनीय कार्य है। जिसकी लोगों ने तारीफ भी की।
CG News : नए साल की सुबह बुधवार को फरसगांव के हॉस्पिटल चौक पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ और धीरे-धीरे कर लोगों की संख्याएं बढ़ती गई। भीड़ में उपस्थित लोगों ने हाथों में झाडू उठाकर सफाई अभियान चलाया।
CG News : जिसमे मानव उत्थान सेवा समिति के जिला प्रधान रामचंद्र नाग ने कहा सफाई आंतरिक हो या बाहरी दोनों हमारे लिए जरुरी है। इसलिए नव वर्ष पर इस पहल को किया गया, ताकि साल की शुरुआत एक अच्छे कार्य से हो और सफाई जितना ज्यादा होगा पर्यावरण भी साफ रहेगा और हम भी स्वस्थ रहेंगे। लोग नववर्ष पर पिकनिक पार्टी करते हैं और आसपास की गंदगी करते हैं लेकिन हमारी संस्था लगातार कई वर्षों से नव वर्ष पर सफाई अभियान कर स्वच्छता का संदेश देते आ रहे हैं।
CG News : वहीं मुख्य अतिथि फरसगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष गणेश दुग्गा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि झाडू पकड़कर सफाई करने से अहंकार खत्म हो जाता है। अहंकार खत्म होने से हमारे अंदर नम्रता आ जाती है। मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा समापन में मुख्यातिथि गणेश दुग्गा व विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रशांत पात्र, प्रवीण राव, राजेश सोना, हलाल राम को श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
CG News : कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मानव उत्थान सेवा समिति जगदलपुर के आश्रम प्रभारी महात्मा बागीशा बाई, महात्मा इंद्रा बाई, जिला प्रधान रामचंद्र नाग, तहसील सचिव परदेशी राम नाग, शाखा प्रधान गुमान सिंह नाग, उप जिला प्रमुख जयमल राना और स्वयं सेवकों और शाखा के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।