Chhattisgarh

CG News : नए साल में साय सरकार का बड़ा तोहफा! 42 स्वास्थ्य अधिकारियों की संविदा नियुक्ति आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

CG News : नए साल में साय सरकार का बड़ा तोहफा! 42 स्वास्थ्य अधिकारियों की संविदा नियुक्ति आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर | CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी के लिए 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों और 35 चिकित्सा अधिकारियों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। CG News इस आदेश से चिकित्सकों में अत्यधिक खुशी का माहौल है, और नए साल के अवसर पर इस बड़ी सौगात से स्वास्थ्य क्षेत्र को एक नया दिशा मिलेगी। CG News

CG News स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेश के तहत, राज्य के विभिन्न संभागों में चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। रायपुर संभाग में 6, बिलासपुर संभाग में 12, सरगुजा संभाग में 5, बस्तर संभाग में 6, और दुर्ग संभाग में 6 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। CG News

READ MORE: Beginning of New Year : इन देशों में शुरू हो गया नए वर्ष की आतिशबाजी, जाने किन देशों से होती है वर्ष का शुभारंभ

इन चिकित्सा अधिकारियों को विभिन्न शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में तैनात किया गया है। इन नए संविदा चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार होगा। CG News

नियुक्ति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की सूची में शामिल हैं-

विशेषज्ञ चिकित्सक: डॉ. अमिताभ लालजी साहू (बेमेतरा), डॉ. क्षमा चोपड़ा (कबीरधाम), डॉ. निकिता खेस (जांजगीर), डॉ. अनु आनी जॉन (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी), डॉ. शोएब खान (रायपुर), डॉ. नील माधव गवेल (रायगढ़), डॉ. महिमा निधि जॉर्ज (रायगढ़ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय)।

READ MORE: YouTube : YouTube पर बिना इंटरनेट के देखें अपनी मनपसंद Videos, बस फॉलो करें ये आसान ट्रिक

चिकित्सा अधिकारी (संविदा): रायपुर संभाग में डॉ. भारती ठाकुर, डॉ. हरिश चौधरी, डॉ. अजीत कुमार पटेल, डॉ. ओजस्वी गौतम, डॉ. अनूप कुमार मेहर, डॉ. शिवेन्द्र सिंह मरई।

बिलासपुर संभाग में डॉ. ऋषा जोगी, डॉ. अरशद आलम, डॉ. जीनत शेख, डॉ. प्रतीक्षा सिंह, डॉ. लता गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. तेजस्विनी सोनी, डॉ. राजेश्वर प्रसाद कश्यप, डॉ. विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ. राजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. सुयश आंचल, डॉ. अनुराग यादव।

READ MORE: Fraud : रोजगार के नाम पर 68 महिलाएं जाल में फंसी, पति-पत्नी ने कर डाली 28 लाख की ठगी, जाने पूरी खबर

सरगुजा संभाग में डॉ. अभिषेक जायसवाल, डॉ. निहारिका कुशवाहा, डॉ. अंकिता बड़ा, डॉ. आकांक्षा मिंज, डॉ. अनुराग सिंह यादव।

दुर्ग संभाग में डॉ. प्रखर जंघेल, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. नेहा रामटेके, डॉ. अस्मिन निशा, डॉ. शेमोन सिंह ठाकुर, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ठाकुर।

बस्तर संभाग में डॉ. प्रीति भवानी, डॉ. कविता नाग, डॉ. वैशाली साहू, डॉ. मेहुल पटेल, डॉ. गिरधर गोपाल यादव, डॉ. अतुल राज खटीक।

READ MORE: Cutting Connections Meter : बिजली बिल जमा नहीं करने पर लाइनमैन कनेक्शन काटने खंभे पर चढ़ा, उसके पीछे सीढ़ी पर डण्डे लेकर चढ़ गई महिला, जानें फिर क्या हुआ

CG News यह नियुक्तियां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button