Winter Laddus : सर्दियों में जरूर बनाकर खाएं ये 5 तरह के लड्डू, शरीर को रखेगा गर्म, और मिलेंगे कई फायदे
Winter Laddus : सर्दियों में जरूर बनाकर खाएं ये 5 तरह के लड्डू, शरीर को रखेगा गर्म, और मिलेंगे कई फायदे

नई दिल्ली | Winter Laddus : सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने और सेहतमंद रहने के लिए खासतौर पर गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। इस समय शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करना बहुत जरूरी है। Winter Laddus इसके लिए लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि ये स्वाद के साथ न्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होते हैं। Winter Laddus
READ MORE: Health Tips : अगर आप इन बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो देसी घी का सेवन बिल्कुल न करें…जानें क्यों
आइए जानते हैं पांच तरह के लड्डुओं के बारे में जो शरीर को गर्म रखने में मददगार होते हैं-
सोंठ के लड्डू
Winter Laddus सोंठ के लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में काफी मददगार होते हैं। रोजाना हल्के गर्म दूध के साथ सोंठ के लड्डू का सेवन करने से वात की समस्या भी दूर होती है, जो सर्दियों में अक्सर होती है। ये लड्डू सर्दी-खांसी में भी राहत देते हैं और शरीर में गर्मी बनाए रखते हैं। यह खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होते हैं।
READ MORE: Health Tips : सर्दियां बढ़ते ही क्यों बढ़ जाती है हड्डी और जोड़ों में दर्द, जानें कारण, करें ये उपाए…
तिल और गुड़ के लड्डू
तिल का लड्डू सर्दियों में बनाया जाता है और यह शरीर को गर्म रखने के लिए आदर्श होता है। तिल और गुड़ के लड्डू में आयरन, प्रोटीन, विटामिन B और विटामिन E होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। इस लड्डू का सेवन इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
READ MORE: Salt For Our Health : ज्यादा सेवन करने से नमक आपके लिए हो सकता है नमक हराम, एक चुटकी नमक की कीमत समझें, पढ़े यह खबर
खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू
Winter Laddus खजूर और ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू में प्राकृतिक शुगर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो सर्दी से बचाव के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये लड्डू फायदेमंद होते हैं। यह लड्डू हेल्दी और स्वादिष्ट होता है, जिसे सर्दियों में सेवन किया जा सकता है।
READ MORE: Health Tips : वजन बढ़ने की चिंता छोड़ें, और चावल की जगह इन 5 हेल्दी विकल्पों को अपनाएं…जो स्वाद और पोषण से भरपूर हैं!
गोंद के लड्डू
गोंद के लड्डू ठंड के मौसम में बहुत फायदेमंद होते हैं। इन लड्डुओं में घी और सूखे मेवे होते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं और पोषण प्रदान करते हैं। गोंद के लड्डू एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं।
READ MORE: Health News : हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है संकेत, अगर आपको भी दिख रहा ये लक्षण तो हो जाएं सावधान
मेथी के लड्डू
Winter Laddus मेथी के लड्डू सर्दियों में बेहद लाभकारी होते हैं। इसमें गुड़, घी और मेथी के दाने होते हैं, जो फ्लू और सर्दी से बचाव करते हैं। मेथी के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को गर्म रखने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। यह लड्डू किडनी के फंक्शन को भी सुधारता है।
READ MORE: Health Tips : घर में बनने वाली ये 3 चटनियां, जिसे खाने से आप बिना किसी दवा के इन समस्याओं से पा सकते हैं निजात…जानिए
Winter Laddus इन गर्म तासीर वाली चीजों से बने लड्डू न सिर्फ आपके शरीर को अंदर से गर्म रखेंगे, बल्कि सेहत भी दुरुस्त रखेंगे। इनका सेवन सर्दियों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है।