Entertainment

Honey-Badshah Dispute : दुश्मनी में आया नया मोड़! Honey Singh ने ताना मारा तो घबरा गए Badshah, और कर दिया ये काम…

रैपर 'हनी सिंह' और 'बादशाह' के बीच एक दशक से चल रहा झगड़ा अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हनी सिंह की टिप्पणी के बाद, बादशाह ने एक बड़ा कदम उठाया है।

नई दिल्ली | Honey-Badshah Dispute : चर्चित सिंगर ‘यो यो हनी सिंह’ और ‘बादशाह’ के बीच की सालों पुरानी दुश्मनी अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हनी सिंह ने रैपर बादशाह के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह कभी भी बादशाह से सुलह नहीं करेंगे, क्योंकि बादशाह ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति का मजाक गानों में उड़ाया और गालियां दीं। Honey-Badshah Dispute

READ MORE: Video Viral : जिलाध्यक्ष की अश्लील चैट का वीडियो वायरल, सपा मुखिया तक पहुंचा मामला, पार्टी में मचा हड़कंप

Honey-Badshah Dispute हनी सिंह ने आगे कहा, “लोग मुझसे अक्सर बादशाह के साथ हुए झगड़े के बारे में पूछते हैं। एक झगड़ा दो लोगों में होता है, लेकिन पिछले 10 सालों से एक ही शख्स मुझे गालियां दे रहा है, मेरे बारे में गाने बना रहा है और मेरी बीमारी का मजाक बना रहा है। फिर भी मैंने कभी जवाब नहीं दिया। अब जाकर पिछले एक साल से मैंने इस बारे में बोलना शुरू किया है, क्योंकि मेरे फैंस मुझे लगातार संदेश भेजकर कहते हैं कि प्लीज कुछ बोलिए, ये हमारी इज्जत की बात है। एक व्यक्ति लगातार आपके बारे में बुरा बोल रहा है।

READ MORE: Allu Arjun News : पुष्पा-2 के इस सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध, एसपी से अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इसके बाद बादशाह ने माफी मांगी और अपनी गलती को माना, लेकिन हनी सिंह ने कहा कि वह ऐसे लोगों को कुछ नहीं मानते, जो थूककर चाटते हैं।

READ MORE: CG Crime News : नाबालिग को शादी के लिए जबरदस्ती अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को किया गिरफ्तार

Honey-Badshah Dispute हनी सिंह की टिप्पणी के बाद बादशाह ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट या तो डिलीट कर दिए हैं या फिर आर्काइव कर दिए हैं, और अब उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पूरी तरह से खाली है, सिर्फ उनकी प्रोफाइल फोटो ही दिखाई दे रही है।

READ MORE: CG News : SECL कोयला खदान में डीजल चोरी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी भी निलंबित…

हनी सिंह-बादशाह के बीच झगड़े की शुरुआत

हनी सिंह और बादशाह के बीच दुश्मनी की शुरुआत ‘ब्राउन रंग’ गाने से हुई थी। साल 2009 में दोनों ने माफिया मुंडीर ग्रुप से एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। बादशाह ने कई बार यह दावा किया था कि हनी सिंह का गाना ‘ब्राउन रंग’ उन्होंने लिखा था, लेकिन उन्हें इस गाने के लिए कभी क्रेडिट नहीं मिला।

READ MORE: Breaking News : पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप…पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

Honey-Badshah Dispute इसके बाद हनी सिंह ने जवाब दिया था कि अगर बादशाह ने ‘ब्राउन रंग’ जैसा गाना लिखा था, तो वह खुद अपने लिए एक अच्छा गाना क्यों नहीं लिख पाए।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button