Kondagaon News : गोड़मा में युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा बाल विवाह जागरूकता अभियान आयोजित
Kondagaon News : गोड़मा में युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा बाल विवाह जागरूकता अभियान आयोजित

Kondagaon News : रामकुमार भारद्वाज/कोण्डागांव :- जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत सुदूर ग्राम गोड़मा में युवोदय कोंडानार के स्वयंसेवकों ने बाल विवाह के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार 28 दिसम्बर को नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।
Kondagaon News : कार्यक्रम की शुरुआत एक जागरूकता रैली से हुई जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न नारों के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम का संदेश दिया, उसके बाद गली-मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जन जागरूकता फैलाई गई। नाटक के जरिए बाल विवाह के कारण होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।
Kondagaon News : समुदाय के लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाल विवाह रोकथाम के संदेश को आत्मसात किया। युवोदय के स्वयंसेवकों ने लोगों से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में समुदाय के सदस्यों ने बाल विवाह रोकथाम के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
Kondagaon News : इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक देवश्री वर्मा, ब्लॉक समन्वयक कमल किशोर पांडे, सूर्यकांत जैन सहित स्वयंसेवक रीता, सरिता, सुशीला, चंद्रमणि, पूजा, पूर्णिमा, प्रियंका, मनीषा, कन्याकुमारी, जमनी, फुलेश्वरी और उमेश उपस्थित रहे।