International

BIG BREAKING : विमान हुआ क्रैश, 77 यात्रियों के मरने की आशंका, मचा हड़कंप…

BIG BREAKING : विमान हुआ क्रैश, 77 यात्रियों के मरने की आशंका, मचा हड़कंप...

 

अकातू। BIG BREAKING : कजाकिस्तान के अकातू में एक दुखद विमान दुर्घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अजरबैजान एयरलाइंस का विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस घटना में 77 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विमान को गिरते हुए और अत्यधिक गति के साथ लैंडिंग की कोशिश करते देखा जा सकता है, जिससे यह हादसा और भी भयावह हो गया।

Read More : Big Breaking : विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, मंच पर फेंकी पेट्रोल से भरी बोटल, मचा हड़कंप

रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, कजाकिस्तान की इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि यह विमान बाकू से ग्रोन्जी के लिए जा रहा था। घने कोहरे के कारण फ्लाइट का रूट बदल दिया गया था, जिससे विमान की स्थिति और भी जटिल हो गई। विमान ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी।

BIG BREAKING : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अन्य वीडियो में यह देखा गया कि विमान के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई थी, हालांकि बीबीसी के अनुसार आग को बुझा दिया गया है। इस हादसे के कारण और घटनास्थल के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button