Winter season : क्या सर्दीयों में आपके पैर भी हो जाते हैं बर्फ की तरह ठंडे ? तो जान लें क्या है वजह, और करें ये उपाय

रायपुर । Winter season : सर्दियों में अक्सर सर्द हवाएं हमें ठंडक का अहसास कराती हैं। हवा में मौजूद ठंडक से बचने के लिए अक्सर लोग गर्म कपड़ों की मदद लेते हैं। जैसे – स्वेटर, शॉल, जैकेट ये सभी सर्दी से बचने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसके अलावा हाथों और पैरों को ठंड से बचाने के लिए लोग दस्ताने और मोजे पहनते हैं।
Read More : Health Tips : दिल से लेकर सेहत के लिए वरदान हैं ये जूस, जानें कैसे मिलेगा फायदा
Winter season : सर्दियों में हाथ-पैर का ठंडा रहना बेहद नॉर्मल बात होती है. लेकिन कुछ लोगों को हर मौसम में ठंड लगती है इसीलिए उनके हाथ-पैर हमेशा ही बर्फ जैसे ठंडे हो सकते हैं।
मोजे पहनने या घंटों रजाई कंबल में रहने के बाद भी उनके शरीर का तापमान वैसे का वैसा ही रहता है। जब तक पैर गर्म नहीं होते तब तक नींद भी नहीं आती है। ऐसे में कुछ लोग मोजे पहनकर ही सो जाते हैं जिसे सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है।
लेकिन, ऐसा क्यों होता है कि इन लोगों को अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगती है या इनके हाथ-पैर हमेशा ठंडे क्यों रहते हैं। अक्सर इस समस्या को लोग अनदेखा कर देते हैं। लेकिन इस समस्या को नजर अंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है।
Winter season : हाथ पैर ज्यादा ठंडे रहने का कारण :-
जिन लोगों के हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं उसके पीछे सबसे बड़ा कारण है उनके ब्लड सर्कुलेशन का सिकुड़ना. जिसके कारण ब्लड का फ्लो कम हो जाता है. और शरीर का टेंपरेचर कम होने लगता है.
इसके पीछे का कारण खून की कमी हो सकती है। इसके साथ ही रेड ब्लड सेल्स की कमी भी इसका का एक कारण हो सकती है। जब शरीर में विटामिन बी12, फोलेट, आयरन की कमी या क्रोनिक किडनी डिजीज होती है तब भी हमें इस समस्या का सामना करना पड़ जाता है।
Read More : Badam Health Tips : सर्दियों में बादाम खाने का क्या है सही तरीका, क्या है चमत्कारी फायदें
अगर आपके पैर ठंडे रहते हैं तो आप एक बार ब्लड में शुगर लेवल को जरूर चेक करवा लीजिए. हाई ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों में शरीर का तापमान असंतुलित रहता है। इसकी वजह से उन्हें अधिक ठंड लग सकती है और उनके हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं। दरअसल, हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह सेडायबिटीज मरीजों के शरीर की नसें सिकुड़ने लगते हैं।
इस वजह से नसों में ब्लड फ्लो धीमा पड़ने लगता है। इससे पैरों के तलवे ठंडे पड़ जाते हैं। जिन लोगों को कोल्ड फीट की दिक्कत होती है. उन्हें नस संबंधी दिक्कत हो सकती है. नर्व्स संबंधी परेशानी किसी तनाव, हादसा, दुर्घटना की वजह से हो सकती है।
अगर आप भी सर्दियों में पैर ठंडे रहने की समस्या से परेशान हैं तो ये आसान सा उपाय कर लें। इससे आपके पैर तुरंत गर्म हो जाएंगे और आपको काफी रिलेक्सिंग भी फील होगा।
Read More : Health Tips : क्या आप 100 साल की उम्र तक जिंदा रहना चाहते हैं ? तो करें ये काम…
Winter season : ठंडे पैरों को गर्म रखने के उपाय :-
तेल की मालिश :-
सर्दियों में पैरों को गर्म करने के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद होता है। आप सरसों के तेल में लहुसन की कलियां डालकर पका लें और हल्के गर्म तेल से पैरों की थोड़ी देर मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, और खून गर्म होने से पैर गर्म हो जाते हैं। इससे आपके दिनभर की थकान भी दूर हो जाएगी और अच्छी नींद आएगी।
Read More : Health Tips : जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं आप? तो करें ये काम, फिर देखें कमाल!
गर्म पानी में रखना :-
ठंडे पैरों से तुरंत राहत पाने के लिए आप गरम पानी का सेंक करें। सबसे पहले एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी करें और उसमे थोड़ा सेंधा नमक डालें. पानी जब तक गुनगुना रहे, तब तक उसमें पैर डालकर रखें. बाद में पैर को सूखी टॉवल से पोंछ लें फिर अपने पैरों को रजाई में डाल लें. ऐसा करे से तलवे गर्म रहेंगे, पैरों के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा और मांसपेशियों में तनाव कम होगा।
Winter season : :-
सर्दियों में शरीर की एक्टिविटी कम हो जाती है. इसकी वजह से भी तलवे और हथेलियां ज्यादा ठंडी रहती हैं. रोज वर्कआउट का रूटीन प्लान करें. इससे शरीर का ब्लड सर्कूलेशन मेंटेन रहेगा।