CG Breaking : कांस्टेबल भर्ती से जुड़े आरक्षक ने किया सुसाइड, पूर्व CM बघेल ने साय सरकार पर साधा निशाना, CBI जांच की रखी मांग

रायपुर। CG Breaking : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस भर्ती मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। दरअसल राजनांदगांव जिले में आरक्षक अनिल रत्नाकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घटना खैरागढ़ का है। जहां आरक्षक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि आरक्षक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था।
Read More : CG Breaking News : आदमखोर तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला, सिर और हाथ में आई गंभीर चोटें, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल
बता दे कि, इस भर्ती प्रक्रिया में धांधली और लेनदेन के आरोप लगे हैं और रत्नाकर उन 14 आरक्षकों में शामिल थे जिन पर संदेह के घेरे में रखा गया था। ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े हुए थे।
पुलिस भर्ती घोटाला… मौत का खेल शुरू❗️
राजनांदगांव में ग्राम घोरदा के खेत में आरक्षक अनिल रत्नाकर की फांसी के फंदे से लाश लटकी मिली है।
आरक्षक के तार पुलिस भर्ती घोटाले से जुड़े होना बताया जा रहा है.
सवाल यह है कि क्या यह हत्या है या आत्महत्या?
क्या इसमें कोई “बड़े खिलाड़ी”…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 21, 2024
पूर्व CM बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “पुलिस भर्ती घोटाला… मौत का खेल शुरू। राजनांदगांव में ग्राम घोरदा के खेत में आरक्षक अनिल रत्नाकर की फांसी के फंदे से लाश लटकी मिली है। आरक्षक के तार पुलिस भर्ती घोटाले से जुड़े होना बताया जा रहा है। सवाल यह है कि क्या यह हत्या है या आत्महत्या? क्या इसमें कोई “बड़े खिलाड़ी” शामिल हैं? किसी और को बचाने के लिए किसी और की बलि ली जा रही है? इस घोटाले और हत्या की CBI जाँच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को करवानी चाहिए।