ChhattisgarhNational

Rain Alert : कड़ाके की ठंड के लिए हो जाओ तैयार! अगले 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश! फिर ठिठुरेंगे लोग

 

नई दिल्ली। Rain Alert : इन दिन देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमामन है। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करे तो, यहां भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां भी हलकी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

अभी दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन में धूप रहने के चलते लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिलती है। वहीं, दो दिन बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ जाएगी।

Read More :  Rain Alert : 23 दिसंबर तक मौसम विभाग ने जारी किया ‘डबल अलर्ट’, इन राज्यों में बारिश और ठंड बरपाएगी कहर

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को औसत न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। हरियाणा के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा का हिसार जिला सबसे ठंडा बना हुआ.

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button