Video : दोनों लड़कियों के बीच प्यार चढ़ा परवान, फिर आपस में रचाई शादी, एक-दूजे के होने के लिए एक लड़की ने बदलवाया जेंडर

कन्नैज। Video : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। दोनों में शादी को लेकर ऐसा जूनून था कि, एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलवा लिया। दोनों की शादी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Read More : Plane Crash Video : एयरपोर्ट के पास विमान हुआ क्रैश, पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौत, Video देख दहल जाएगा आपका दिल
यह मामला कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले की है, जहां दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी का समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों लड़कियां पहले कुछ दिन एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रही थीं, और बाद में एक ने अपना जेंडर बदलवाने के लिए कई ऑपरेशन करवाए। इसके बाद दोनों परिवारों ने सहमति दी और शादी संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया के लिए लड़की ने लगभग सात लाख रुपये खर्च किए हैं। Video
Video : यह घटना पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। बरेली में बदायूं की एक लड़की की मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली दूसरी लड़की से हुई थी। दोनों का प्रेम गहरा हो गया और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। जब उनके परिवारों को यह जानकारी मिली, तो विरोध हुआ, लेकिन दोनों लड़कियों ने परिवार के विरोध को दरकिनार कर दिया। एक लड़की ने जेंडर परिवर्तन कराने का फैसला लिया और मेडिकल प्रक्रिया के बाद अपना जेंडर बदलवा लिया। इसके बाद दोनों ने कानूनी सलाह ली और शादी के लिए जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त की।
#कन्नौज में दो सहेलियों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। शिवांगी उर्फ रानू ने जेंडर चेंज कराकर पुरुष बन गई और ज्योति से शादी कर ली। दोनों ने परिजनों की सहमति से नवंबर में शादी की। शिवांगी ने लिंग परिवर्तन के लिए 7.5 लाख रुपये खर्च कर तीन आपरेशन कराए।#Love #Kannauj pic.twitter.com/a0cy0jtrnG
— Global Bharat News (@Global__Bharat) December 20, 2024