CrimeNational

Crime : हनीमून पर कश्मीर जाना चाहते थे कपल, फिर ससुर ने किया ऐसा कांड, रिश्तेदार हो गए सन्न…

मुंबई। Crime : महाराष्ट्र के कल्याण से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि, यहां एक ससुर ने अपने दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया। पीड़ित ईबाद फालके, जिसकी शादी सिर्फ एक महीने पहले जकी खोटाल की बेटी से हुई थी।

Read More : Crime News: घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि, ईबाद अपनी नई शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत खास बनाना चाहता था और हनीमून के लिए कश्मीर जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसके ससुर जकी खोटाल की सोच इससे बिल्कुल अलग थी। जकी का कहना था कि ईबाद को इबादत के लिए मक्का-मदीना जाना चाहिए। इस मतभेद ने दामाद और ससुर के रिश्तों में दरार डाल दी।

Crime : 18 दिसंबर 2024 की रात ईबाद अपने घर पैदल लौट रहा था। तभी, घात लगाए उसके ससुर जकी ने अचानक उस पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले ने ईबाद के चेहरे और शरीर को गंभीर रूप से झुलसा दिया। घटना के बाद जकी मौके से फरार हो गया। ईबाद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button