Weather Alert : मुंगेली में शीतलहर से ठिठुरे लोग, चार दिन में तीसरी बार 11 डिग्री पहुंचा पारा, अलर्ट जारी…

बिलासपुर। Weather Alert : मुंगेली में तापमान लुढ़कने की वजह से परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मुंगेली में शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। वहीं बिलासपुर के लिए कोई चेतावनी तो नहीं दी गई है, लेकिन यहां चार दिन में तीसरी बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग परेशान हो रहे हैं।
Read More : Weather Alert : मौसम हुआ बेईमान, घटा छाने के साथ बारिश के आसार..
Weather Alert : मुंगेली की बात करें तो लोगों का दिनचर्या ठंड की वजह से खराब हो चुका है। मॉर्निंग वॉक पर निकालने वालों की संख्या घट गई है। वहीं जल्दी उठने वालों की वजह से देर से बिस्तर छोड़ रहे हैं। जिनकी नींद भी खुल जाती है वह भी बिस्तर से बाहर नहीं आ रहे हैं। रविवार को कुछ इसी तरह की स्थिति में ठंड की वजह से लोग देर से सोकर उठे सुबह ठंड से कांप उठे। सूरज निकलने के बाद कुछ राहत मिली लेकिन यह थिठुरन बरकरार रही। तापमान धीरे-धीरे लुढ़कते लुढ़कते 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामन्य से महज 0.2 डिग्री ही ज्यादा रहा।
Weather Alert : दोपहर में धूप तेज रही लेकिन हवा ठंडी चलने के कारण ठंड का एहसास होता रहा। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेश के गौरेला पेंड्रा, मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग,महासमुंद, खैरागढ़,छुई खदान, गंडई, कबीरधाम जयपुर में स्थित शहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अब देखना यह है की बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए मुंगेली प्रशासन लोगों के लिए क्या व्यवस्था करता है जिससे लोगों को ठंड से बचाया जा सके।