CrimeChhattisgarh
Balod Breaking: महिला समूहों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पकड़े गए, ऐसे बनाया था शिकार
Balod Breaking: महिला समूहों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पकड़े गए, ऐसे बनाया था शिकार

Balod Breaking: बालोद: एक समूह बनाकर महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को बैंक से लोन लेने के लिए उकसाया और फिर लोन की राशि का गबन कर लिया। शुरुआत में लोन की किस्तों का भुगतान किया, लेकिन बाद में कई महीनों तक लोन चुकाना बंद कर दिया। इसके बाद बैंक कर्मी परेशान होने लगे, जिससे धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ।
Balod Breaking: पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 100 से अधिक गांवों के 1100 से अधिक महिला समूहों से 30 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। आने वाले दिनों में और भी धोखाधड़ी और गबन के मामले सामने आ सकते हैं।