International

Google Search Alert : गूगल पर भूलकर भी ना सर्च ये चींजे, नहीं तो जानी पड़ सकती है जेल! साथ ही देना होगा भारी-भरकम जुर्माना

नई दिल्ली। Google Search Alert : आज के समय में हर वर्ग के लोग स्मार्टफोन का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। वहीं अपने किसी भी सवाल का जवाब पाने के लिए गूगल का सहारा लेते है। जिससे उन्हें तुरंत जवाब मिल जाता हैं। वहीं कई बार जाने-अनजाने में कई लोग ऐसी चीजें सर्च कर लेते हैं। जो जी का जंजाल बन जाता हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है कि गूगल में क्या सर्च नहीं करनी चाहिए ?

Google Search Alert : पाइरेटेड फिल्म
यदि आप नई मूवीज को पाइरेट करने काम करते हैं या गूगल सर्च करते हैं तो यह अपराध की श्रेणी में आता है और इसके अपराध पर 3 साल की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

Read More : Allu Arjun Arrested : अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार, इस मामले पर पुलिस ने लिया एक्शन  Google Search Alert    

Google Search Alert : गर्भपात के बारे में
आपको गूगल पर कभी भी गर्भपात के बारे में सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि भारत में बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के अगर आप गर्भपात करवाते हैं तो ये गैरकानूनी है। इसके अलावा गूगल पर मिले तरीकों से आप और मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से भी ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

Google Search Alert : बम या हथियार बनाने का तरीका
गूगल पर बम या हथियार बनाने के तरीका जानने की कोशिश ना करें और इस बार में गूगल सर्च भी ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो सबसे पहले आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे और फिर आप पर उचित कार्रवाई तक हो सकती है।

Google Search Alert : चाइल्ड पॉर्न
गूगल पर चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्च करना गुनाह है। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें पोक्सो एक्ट 2012 के धार 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सेव करके रखना तक कानूनन अपराध है। इस जुर्म के लिए आपको 5-7 साल तक जेल होने का प्रवाधान है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button