Chhattisgarh

Jawahar Sahu: धान खरीदी पर घमासान: जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जवाहर साहू ने दागे सवाल, कहा – 3100 में नहीं 2300 रुपये में धान खरीदी कर रही सरकार, वादा खिलाफी का लगाया आरोप

Jawahar Sahu: धान खरीदी पर घमासान: जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जवाहर साहू ने दागे सवाल, कहा - 3100 में नहीं 2300 रुपये में धान खरीदी कर रही सरकार, वादा खिलाफी का लगाया आरोप

Jawahar Sahu: मुंगेली/लोरमी: मुंगेली जिले में धान खरीदी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जवाहर साहू ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 117 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके चलते धान की खरीदी 3217 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से होनी चाहिए थी। लेकिन राज्य सरकार केवल 2300 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीद रही है। साहू ने यह भी कहा कि सरकार ने किसानों को एकमुश्त 3100 रुपए की राशि देने का वादा किया था, लेकिन अब किसानों के साथ धोखा हो रहा है।

 

Jawahar Sahu: जवाहर साहू ने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत में खोट है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन इसे 14 नवंबर से शुरू किया गया और 14 दिन कम कर दिया गया। साहू का कहना था कि भाजपा ने चुनावी वायदों में धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया था, जबकि केंद्र सरकार ने 117 रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाया तो राज्य सरकार को किसानों के धान का मूल्य 3217 देना चाहिए, लेकिन सरकार किसान विरोधी है और सरकार की नियत में खोट हैं.

 

Jawahar Sahu: साहू ने कांग्रेस सरकार के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि जब कांग्रेस ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल का वादा किया था, तब बढ़े हुए समर्थन मूल्य के कारण कांग्रेस ने 2640 रुपये में धान खरीदी थी।

 

Jawahar Sahu: कांग्रेस नेता ने धान खरीदी में आ रही समस्याओं को सरकार की नाकामी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने धान खरीदी के लिए प्रतिदिन की सीमा तय कर दी है, जिससे खरीदी प्रभावित हो रही है। अब तक धान का उठाव नहीं हुआ है और अगर यह स्थिति जारी रही तो सोसाइटी में धान रखने की जगह नहीं होगी, जिससे खरीदी बंद हो सकती है

 

READ MORE: Shweta Diwan: रायपुर की श्वेता दीवान बनीं CG सिविल जज परीक्षा की टॉपर, इतने घंटे तक करती थी पढ़ाई

 

Jawahar Sahu: साहू ने यह भी कहा कि सरकार ने पंचायतों में नगद भुगतान की व्यवस्था का दावा किया था, लेकिन कहीं भी नगद भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों को यह भी संदेह है कि क्या सरकार उन्हें अंतर की राशि देगी या नहीं।

Jawahar Sahu: उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसानों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है और धान खरीदी में आ रही दिक्कतों पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। साहू ने कांग्रेस पार्टी की ओर से यह घोषणा की कि पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी और सरकार से सवाल करती रहेगी।

Jawahar Sahu: जवाहर साहू ने यह भी बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खरीदी केंद्रों का दौरा करने गए थे, जहां उन्हें अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। प्रदेशभर में बारदानों की भारी कमी है और पुराने बारदाने भी उपलब्ध नहीं हैं। टोकन की भी प्रदेशभर में कमी हो रही है। साहू ने यह भी कहा कि सरकार के द्वारा 21 क्विंटल धान खरीदी के जो दावे किए जा रहे हैं, वे फर्जी हैं। कहीं भी 21 क्विंटल धान नहीं खरीदी जा रही है, बल्कि केंद्रों में 18-19 क्विंटल ही लिया जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ यह अभियान जारी रखने का ऐलान किया है और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है।

 

Read More: Atul Subhash: अतुल का सनसनीखेज बयान, कहा – नहाती नहीं थी, इसलिए नहीं बनाता था संबंध, शारीरिक संबंध लेकर किया चौकने वाले खुलासा

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button