ChhattisgarhCrime

Big News : अपनों ने ही की क्रूरता की सारी हदें पार! एसिड से जलाया गला, हथौड़ी से तोड़े पैर, पीड़ित ने बताई आपबीती…

सूरजपुर, विष्णु कसेरा। Big News : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति के गले को ऐसिड से जला दिया गया है। साथ ही उसका पैर भी तोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं।

Big News : क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी शंख लाल अगरिया को बिते 1 दिसंबर से बंधक बनाकर उसके पुराने घर में रखा गया था। पीड़ित ने बताया कि, उसकी पहली पत्नी और बहन व दामाद के साथ अन्य लोगों ने उसे बंधक बनाया था। इस दौरान उसे खूब प्रताड़ित किया गया। साथ ही हथौडी व हेण्ड हुक से भी पीटा गया। जिससे उसके हाथ व पैर टुट गये है।

Read More : Big News : ‘रावण’ का निकला जुलुस, देखते ही रह गए लोग, जानिए क्या है पूरा मामला?

Big News : पीड़ित ने यह भी बताया कि, उसके उपर 1 तारीख को ही ऐसिड डाला गया था। जिसके बाद उसे एक इंजेक्शन रोज दिया जाता था। पीड़ित के अनुसार वह अपने पिता का एक ही बेटा है। उसने अपने पिता के क्रियाक्रम के लिए जमीन गिरवी रखा था। इस बात से नाराज़ होकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।

Big News : वही किसी प्रकार से पिडित उनके बंधन से मुक्त हो जिला हास्पिटल में भर्ती हैं। इस मामले में पीड़ित ने खबर लिखे जाने तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वही डॉक्टरों ने पुलिस को सुचना दी है। अब देखने वाली बात होगी कि, क्या कुछ कार्यवाही होती है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button