
रायपुर। Best Health Tips : वर्तमान समय में डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसका सबसे बड़ा कारण है गलत लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करने से डायबिटीज के मरीज को शुगर लेवल कम करने में मदद मिल सकती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें, साथ ही सही डाइट फॉलो करें।
Best Health Tips : ना खाये ये चीजें
डायबिटीज के पेशेंट को कई ऐसी चीजें हैं जिनके सेवन करने से बचाना चाहिए। इनमें वाइट शुगर, मैदा, प्रॉसेस्ड फूड, कच्चे ड्राई फ्रूट्स, दही और ग्लूटेन युक्त चीजें शामिल हैं। वहीं गाय का दूध और घी सीमित मात्रा में ले सकते हैं। इसके आलावा आप ज्वार, रागी, अमरंथ ले सकते हैं।
Read More : Best Health Tips: क्या आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो आइये आपको बताते हैं सर्दियों में वजन कम करने के ये 4 तरीके
छोड़ दें ये आदतें
अगर आप शुगर पेशेंट है और रात में खान देर से कहते है तो इस आदत को आपको तुरंत ही छोड़ देना चाहिए। दरअसल रात का खाना जल्दी खाना आपके शुगर लेवल को कम करता हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो रात का खाना 8 बजे तक खा लेना सबसे अच्छा है।
Best Health Tips : खाने के बाद तुरंत ना सोए
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, उन्हें दिन में सोने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं रात के समय में भी खाने के तुरत बाद नहीं सोना चाहिए। इससे रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। जानकारों का मानना है कि, रात में खाने के कम से कम 3 घंटे बाद सोना चाहिए।