Surya Namskar : सूर्य नमस्कार, मन को अध्यात्म से जोडऩे का अचूक उपाय, मिलते हैं ये फायदे

रायपुर । Surya Namskar : भारतीय परंपरा में सूर्य नमस्कार का अपना अलग ही आध्यात्मिक स्थान है. जिसके नियमित अभ्यास से ना केवल तन को स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि यह मन को अध्यात्म से जोडऩे का अचूक माध्यम भी है. यानी कहा जा सकता है तन और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए रोज सिर्फ सूर्य नमस्कार करने से भी आपको एक्सरसाइज और योग करने की उतनी आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
Read More : Dharm : क्या स्नान के बिना पूजा का पुण्य नहीं मिलता ? जाने क्या कहते हैं हमारे धर्म शास्त्र
Surya Namskar : सूर्य नमस्कार का अर्थ है, भगवान सूर्य को अर्पण या नमस्कार करना. यह ना केवल तन के लिए बल्कि मन के लिए भी पुष्टिकारक है. प्रात:काल सूर्य नमस्कार करने से सूरज के किरणों की पराबैंगनी किरणों का लाभदायी अंश का सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है, इससे हमारी इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ता है और कई रोग भी दूर होते हैं. इसलिए हमें रोज कम से कम 5 से 10 मिनट सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए, सूर्य नमस्कार से विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिलता है.
Read More : Badam Health Tips : सर्दियों में बादाम खाने का क्या है सही तरीका, क्या है चमत्कारी फायदें
Surya Namskar : खास बात यह कि यह सभी उम्र के लोगों के लिए आसान विधा है, जो सब के लिए उपयोगी है. सूर्य नमस्कार में बारह मंत्र बोलेते जाते हैं. हर मंत्र में अलग नाम लिया जाता है. हर मंत्र का एक सरल अर्थ है- सूर्य को मेरा नमन या नमस्कार.मंत्र इस प्रकार है –
Read More : CG News : अग्निवीर भर्ती रैली में बड़ा हादसा, भर्ती के दौरान 1600 मीटर दौड़ के बाद युवक नें तोड़ा दम, मचा हड़कंप…
Surya Namskar :
ॐ मित्राय नमः।
ॐ रवये नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ खगाय नमः।
ॐ पूष्णे नमः।
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
ॐ मरीचये नमः।
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सवित्रे नमः।
ॐ अर्काय नमः।
ॐ भास्कराय नमः।