Chhattisgarh

CG News : अग्निवीर भर्ती रैली में बड़ा हादसा, भर्ती के दौरान 1600 मीटर दौड़ के बाद युवक नें तोड़ा दम, मचा हड़कंप…

 

रायगढ़। CG News : जिला मुख्यालय में अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ते हुए गिरकर एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया।

घटना के बाद युवक को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला हेल्थ डिपार्टमेंट की मेडिकल टीम ने चेक किया। इसमें डॉक्टर्स ने पाया कि उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। कैंडिडेट का ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था। इसके चलते उसे एम्बुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय रायगढ़ रेफर किया गया। अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया था।

Read more : CG NEWS : दबंग की बर्बरता: पैंट और चड्ढी उतारकर सोफे पर लिटाकर की बेरहमी से पिटाई

उसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया। लेकिन युवक की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण 09 दिसंबर 2024 को रात्रि 11:35 बजे युवक की मृत्यु हो गई। परिजनो के कथनानुसार एवं चिकित्सको के जांच अनुसार यह पाया गया कि, अभ्यर्थी मनोज कुमाार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था।

CG News : 10 दिसंबर 2024 को प्रातःकाल में परिजनो की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके पश्चात् परिजन को शव सुपुर्द करके तहसीलदार एवं सीईओ जनपद के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी 10 लाख रूपयें के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा।

CG News : मृत युवक का नाम मनोज कुमार साहू है। वह रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र के ग्राम-खोरपा का निवासी था। 20 वर्षीय मनोज कुमार साहू के पिता का नाम अनिल कुमार साहू है। इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वेच्छानुदान मद से 10 लाख रुपयें की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button