CG Political : धान खरीदी केंद्रों में भारी अव्यवस्था, किसानों को नहीं मिल रहे बारदाने, PCC चीफ ने साय सरकार पर किया प्रहार

रायपुर। CG Political : कांग्रेस के नेता खरीदी केंद्रों में गए, वहां अव्यवस्था देखने मिली। पूरे प्रदेश में बारदानों की कमी है, पुराने बारदाने भी उपलब्ध नहीं है। टोकन की भी पूरे प्रदेश में भारी दिक्कतें देखने मिल रही है। आज तक धान का उठाव शुरू नहीं हो सका है, सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदी का दावा किया वह फर्जी है। यह बात पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजधानी रायपुर के राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही हैं।
Read More : CG Political : रायपुर, कोरबा और अंबिकापुर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
CG Political : उन्होंने धान खरीदी में हो रही अनिमितता को लेकर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 20 क्विंटल कहीं 18-19 क्विंटल ही ले रहे हैं। अब भी किसी केंद्र में 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। 10 दिसंबर को कांग्रेस पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना देगी।