IND vs AUS 2nd Test Day-2 : पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने झटके 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त, जानिए स्कोर…

एडिलेट। IND vs AUS 2nd Test Day-2 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने 3 कंगारू बल्लेबाजों को आउट कर लिया हैं। हालांकि पहले सत्र में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर रन मारे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रेविस हेड 67 गेंद में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी पारी में अब तक वह चार चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ मिचेल मार्श नाबाद हैं।
Read More : IIND vs AUS 2nd Test Day-2, ND vs AUS 2nd Test Day-1 : एक बार फिर लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी, स्टार्क ने झटके तीन विकेट, क्रीज पर रोहित-पंत मौजूद
IND vs AUS 2nd Test Day-2 : बता दे कि भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की अब तक टीम इंडिया पर 11 रन की बढ़त बन चुकी है। इनमें नाथन मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के विकेट शामिल हैं। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया।
IND vs AUS 2nd Test Day-2 : दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।